फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona vaccination in varanasi: first vaccine was given to sweeper at BHU

बीएचयू में सफाईकर्मी को लगा पहला टीका, WHO की टीम ने दीनदयाल अस्पताल में लिया टीकाकरण का जायजा

Sat, 16 Jan 2021 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Jan 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in varanasi: first vaccine was given to sweeper at BHU
सफाईकर्मी रशीद को टीका लगाते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पहला टीका 11.20 बजे बीएचयू के सफाईकर्मी रशीद को लगाया गया है। इसके बाद स्टाफ नर्स रेखा शुक्ला, एएमओ डॉ सत्यप्रकाश को टीका लगा। नोडल अफसर डॉ संतोष सिंह के अनुसार सीएमओ ऑफिस से पोर्टल पर दर्ज नाम आने के बाद ही टीकाकरण हो रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी में टीकाकरण शुरू होने से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ की स्थानीय प्रतिनिधि टीम दीनदयाल अस्पताल पहुंची। कोरोना का पहला टीका महिला अस्पताल के एसएनसीयू में डीईओ (डाटा इंट्री ऑपरेटर) के पद पर कार्यरत अजीत कुमार मिश्रा को 11:12 मिनट पर लगा। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में सीएमएस डॉ वीके शुक्ला को लगा। 
विज्ञापन


आईएमएस के डायरेक्टर बीआर मित्तल, सर सुंदर लाल अस्पताल के अधीक्षक प्रो एसके माथुर भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि टीका लगने के बाद लाभार्थी को एक से डेढ़ घन्टे तक ऑब्जरवेशन में रखा जा रहा है। किसी तरह की कोई घबराने और चिंता करने की बात नहीं है। पहले अभियान के तहत 100 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सबकी कैटेगरी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल समेत छह केंद्रों पर टीका लगाए जाने के अभियान का शुभारंभ हो गया। पहले दिन हर केंद्र पर 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा, उसमें सबसे ऊपर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नाम ही शामिल है। हर केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां टीकाकरण संबंधी जानकारी दी जा रही है।

बीएचयू और मंडलीय अस्पताल में हैं भर्ती की व्यवस्था
कोरोना टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को हल्का बुखार, बेचैनी, हरारत, शरीर पर दाने निकलने के साथ ही टीका लगवाने वाले जगह पर दर्द या सूजन जैसी समस्या हो सकती है। हर केंद्र पर इसके लिए पांच बेड का एक विशेष वार्ड बनाया गया है। अगर किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है तो इसके लिए बीएचयू अस्पताल और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बेड रिजर्व कराया गया है।  

टीकाकरण शुरू होने से उत्साहित अधिकारी-कर्मचारी
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को चुनौती मानकर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीकाकरण की शुरुआत होने से बहुत उत्साहित हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ ही एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार, डॉ. लिली श्रीवास्तव, एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या, डॉ.एनपी सिंह, आईएमए सचिव डॉ.आरएन सिंह, मेडिकल आफिसर डॉ. अतुल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय सहित अन्य लोग तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed