फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona vaccination in Varanasi CMO said health department completing target

Corona vaccination: वाराणसी में बढ़ेंगे टीकाकरण केंद्र, चार दिन में लक्ष्य पूरा करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 26 Jan 2021 12:33 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in Varanasi CMO said health department completing target
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले की तुलना में अधिक सजगता बरत रहा है। अब तक हुए दो दिन के  टीकाकरण के बाद तीसरे दिन के टीकाकरण में हर हाल में शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की रणनीति बनने लगी हैं। इसके लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। 

विज्ञापन


टीकाकरण में इस बार हर हाल में लक्ष्य पूरा करने को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है। एक दिन में 4500 से 5000 लोगों को टीका लगाए जाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 15 केंद्रों पर दो-दो सत्र में टीका लगाए जाने के बाद अब 28 जनवरी को 50 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 29 जनवरी को 47 और चार-पांच फरवरी को 31-31 केंद्रों को रखा गया हैं। जिले में 28 और 29 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए हर हाल में एक दिन पहले तक सभी केंद्रों पर जहां कोरोना वैक्सीन पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, नोडल अधिकारी और जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट भी टीकाकरण की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे। पहले चरण में 18000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगने वाले टीकाकरण के लिए अब तक दो दिन में चले अभियान 2075 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब जबकि 15925 स्वास्थ्य कर्मी अभी भी बचे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य की ओर से हर दिन 4500  मरीजों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखते हुए 28-29 जनवरी के साथ ही 4-5 फरवरी को भी टीका लगाया जाएगा।

शासन को जवाब देने की तैयारी 

टीकाकरण में पहले से तय लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण होने से नाराज अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ से जो रिपोर्ट तलब की थी, उसे भेजने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव को भेजी गई रिपोर्ट में जहां केंद्रवार टीकाकरण की जानकारी दी गई है, वहीं आने वाले दिनों में टीकाकरण के लक्ष्य से भी अवगत कराया गया है। बताया कि बीएचयू समेत जिन केंद्रों पर लक्ष्य से कम टीके लगे हैं, वहां व्यवस्था में लगे विशेष लोगों को विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed