फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Vaccination : doses of covid vaccine reach in Varanasi

राहत : वाराणसी समेत इन चार मंडलों को कोरोना वैक्सीन की 7.89 लाख डोज मिली, नहीं रुकेगा टीकाकरण

Sun, 11 Apr 2021 01:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination : doses of covid vaccine reach in Varanasi
corona vaccine - फोटो : PTI

वाराणसी जिले में तीन दिनों से कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बाद शनिवार को 7.89 लाख डोज वाराणसी पहुंची। प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के लिए यह डोज भेजी गई है। इसमें वाराणसी को 60 हजार डोज मिली है। ऐसे में आने वाले दिनों में टीकाकरण का संकट दूर हो जाएगा। 

विज्ञापन


एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए शासन के फैसले के बाद से लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हर दिन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बहुत से लोग सुबह ही टीकाकरण शुरू होने से पहले पहुंच जा रहे हैं। तीन दिन से टीके की संकट की वजह से बहुत लोगों को लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


टीकाकरण उत्सव की तैयारी

टीकाकरण उत्सव 11 से 14 अप्रैल मनाया जाना है। इससे पहले कोरोना वैक्सीन के संकट से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई थी। लेकिन राहत की बात है कि उत्सव के शुभारंभ के एक दिन पहले वैक्सीन की डोस जिले में आ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि मंडलों को कोरोना वैक्सीन भेज रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि वाराणसी में टीकाकरण उत्सव को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं। जिला महिला अस्पताल, ईएसआई, बीएचयू समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाया जाएगा।

टीका उत्सव के लिए तीन समितियां गठित 

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के आह्वान पर 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन समितियों का गठन किया है।
कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि अध्यापक, अधिकारी और कर्मचारी संवर्ग की समिति बनाई गई है। अध्यापक संवर्ग में प्रो. आशुतोष मिश्र को अध्यक्ष, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को संयोजक, डॉ. विद्या चंद्रा और डॉ. विजय कुमार शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

अधिकारी संवर्ग में विजय कुमार मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष, केशलाल को संयोजक और मनोज कुमार मिश्र को सदस्य बनाया गया है। कर्मचारी संवर्ग में सुशील कुमार तिवारी को अध्यक्ष, यदुनाथ त्रिपाठी को संयोजक और ममता गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। समितियां टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए काम करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed