कोरोना टीकाकरण: हर दिन 4500 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, चार दिन में पूरा होगा पहला चरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना टीकाकरण के लिए वाराणसी में पहले चरण में चयनित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अब चार दिन के अभियान में टीका लगा दिया जाएगा। इस लक्ष्य का निर्धारण करने के साथ ही सभी केंद्रों पर समय से पहले व्यवस्थाएं भी पूरी करा ली जाएंगी। रविवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आगामी दिनों में 28-29 जनवरी और 4-5 फरवरी को होने वाले टीकाकरण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव ने जिलेवार वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर आदि जिलों के सीएमओ से टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। कहा कि अधिक से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले चरण में 18 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। अब अलग-अलग चार दिन के अभियान में हर दिन 4500-4500 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
इसमें केंद्रों की संख्या भी 15 से बढ़ाकर 30 किया जाएगा। बताया कि पहले चरण के बाद दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरूआत कब से होनी है, इस पर अभी तिथि का फैसला नहीं हुआ है। बताया कि जिन लोगों को टीके लगाए गए हैं, वे सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
नए सिरे से कोरोना के टीकाकरण की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग
कोरोना टीकाकरण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से समीक्षा में जुट गया है। इसमें वैसे तो सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी लेकिन ऐेसे टीकाकरण केंद्र जहां अब तक दो दिन के अभियान में लक्ष्य अपेक्षाकृत कम रहा है, उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसमें शहरी क्षेत्र में बीएचयू, ट्रामा सेंटर के साथ ही हेरिटेज मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण इलाकों में सीएचसी मिसिरपुर, हरहुआ शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले चरण में जिन करीब 18 हजार लोगों को टीकाकरण किया जाना है। अब तक दो दिन में 3500 में कुल 2075 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए 15 केंद्रों में कई ऐसे केंद्र हैं, जहां तय मानक के अनुसार प्रगति ठीक रही है लेकिन कुछ जगहों पर प्रदर्शन ठीक नहीं है। अब विभाग के स्तर पर समीक्षा शुरू हो गई है, जिससे कि 28 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के दौरान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
हालांकि पहले से 28-29 जनवरी की तिथि तय है लेकिन अब जबकि जिले में कोरोना की पर्याप्त वैक्सीन आ गई है तो 28-29 जनवरी के बाद भी चार अन्य दिनों में टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैसे तो 30 केंद्र तय किए गए थे, लेकिन 22 जनवरी को 15 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया और आने वाले दिनों में भी इतने ही केंद्र पर टीका लगाया जाना है।