यूपी: वाराणसी में अब इन अस्पतालों में निशुल्क होगी कोरोना की जांच, भटकने की नहीं कोई जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना जांच के लिए अब आपको निजी लैब सहित अन्य जगहों पर इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। आप सरकारी अस्पतालों में बने स्टेटिक बूथ पर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक जाकर बिना किसी खर्च कोरोना जांच करा सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के लिए मंडलीय अस्पताल और जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा समेत पांच जगहों पर बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन यहां 950 लोग जांच कराने पहुंचे।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने विशेष पहल की है। इसके तहत लोगों की आसानी से कोरोना जांच हो सकेगी। गुरुवार से स्टेटिक बूथ पर जांच की सुविधा शुरू हो गई। सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन में पांच जगहों पर शुरू स्टेटिक बूथ पर पहले दिन लोगों ने पहुंचकर जांच कराई।
यहां लोगों की एंटीजन किट से जांच की जा रही है और रिपोर्ट भी तुरंत बताई जा रही है। इस दौरान डॉक्टर दीपिका चतुर्वेदी, मलेरिया इंस्पेक्टर हितेश शर्मा, चंद्रसेन भारती, अजय शुक्ला, नितेश सेठ, सहित अन्य लोग बूथों पर अहम भूमिका निभाई।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना काल मे लोगो को जांच के लिए भटकना न पड़े। इसलिए स्टेटिक बूथ की शुरुआत की गई है। यहां पर कोई भी सुबह 9 बजे से 3 बजे तक जाकर निशुल्क जांच करा सकता है।
यहां पर है जांच की सुविधा :
मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा
जिला महिला अस्पताल, कबीरचौरा
स्वामी विवेकानंद अस्पताल, भेलूपुर
लालबहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुर