फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona's havoc: Special prayers offered for protection in mosques

कोरोना का कहरः मस्जिदों में हिफाजत के लिए अदा की गई विशेष नमाज

Sun, 15 Mar 2020 11:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: Special prayers offered for protection in mosques
नमाज में मांगी वायरस से निजात की दुआ - फोटो : अमर उजाला

ऐ अल्लाह तुझे तेरे हबीब का वास्ता, तू हम सभी की परेशानियों को दूर कर दे। सबसे ज्यादा दुश्वारी कोरोना वायरस से है, तू हम सभी पर करम फरमा और कोरोना वायरस का जहर खत्म कर दे। यह दुआएं शहर की मस्जिदों से की जा रही हैं। शनिवार को भी शहर की मस्जिदों में पांचों वक्त की नमाज में कोरोना वायरस से हिफाजत की दुआएं मांगी गईं।

विज्ञापन

 

कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सामाजिक संस्थाओं की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से कबीरचौरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के मेडिकल निदेशक डॉ. मनमोहन श्याम और डॉ. अंजना गुप्ता ने बच्चों को सफाई पर विशेष ध्यान देने, भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, यात्रा के समय मास्क लगाने, खांसते या छींकते समय नाक और मुंह रुमाल से ढकने की सलाह दी।

विज्ञापन


कहा कि सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो उनके साथ करीब जाने से बचें। साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। विद्यालय परिसर में सावधानी व उपचार पर जानकारी संबंधी पोस्टर भी लगाए गए। शिक्षकों और बच्चों को मास्क भी बांटे गए। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, संजय गुजराती, संदीप बाजोरिया, शिप्रा अग्रवाल और मधु सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed