फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona's havoc: Moscow-sanitizer's black marketing will now be strictly

कोरोना का कहरः मॉस्क-सेनेटाइजर की कालाबाजारी पर अब होगी सख्ती

Sun, 15 Mar 2020 10:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Mar 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: Moscow-sanitizer's black marketing will now be strictly
कोरोना मास्क - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मॉस्क-सेनेटाइजर की मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कालाबाजारी भी बढ़ गई है। बाजार में नकली मॉस्क-सेनेटाइजर महंगे दाम पर मिल रहे हैं। अब डीएम के निर्देश पर कालाबाजारी कि खिलाफ अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ड्रग इंस्पेक्टर, मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना से बचाव के लिए चिकित्सक भी मॉस्क लगाने और सेनेटाइजर से हाथ की सफाई करने का सुझाव दे रहे हैं। यहीं वजह है कि बाजार में इन दोनों की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


इस बीच कुछ दुकानदार मॉस्क-सेनेटाइजर को महंगे दाम पर बेच रहे हैं। साथ ही गुणवत्ता का भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की शिकायतों के बाद अब जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। बताया कि ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ ही मजिस्ट्रेटों की टीम जांच करेगी। इसमें खराब क्वालिटी का सामान देकर महंगा दाम लेने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चार-पांच विमान विदेश से रोजाना आते हैं, जिसमें यात्रियों और विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक होने की वजह से यहां के लिए सरकार से मॉस्क और सेनेटाइजर की मांग भी की गई है। जिससे कि लोगों को परेशानी न हो। डीएम ने बताया कि जिले में चार जगहों को मिलाकर 200 बेड का कोरेंटाइन वार्ड भी हो गया है, जिससे कि विदेशी यात्रियों के आने के बाद जरूरत पड़ने पर भर्ती किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परमानंदपुर रैन बसेरा में बनेगा कोरेंटाइन वार्ड

कोरोना से बचाव के लिए जिले में अलग-अलग जगहों पर कोरेंटाइन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके तहत परमानंदपुर रैन बसेरा में कोरेंटाइन वार्ड बनाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर डूडा के परियोजना अधिकारी के साथ इसका निरीक्षण कर लिया गया है।


यहां 50 बेड का वार्ड बनेगा। इसके अलावा महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के निर्देश पर जिले में सर्विलांस कमेटी, आइसोलेशन मैनेजमेंट कमेटी, कोरेंटाइन एरिया मैनेजमेंट कमेटी सहित अन्य कमेटियों का गठन भी किया गया है। बताया कि सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में भी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाने को कहा गया।

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी बरती जा रही सतर्कता

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सतर्क ता बरतने का निर्देश जारी किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के हेल्पडेस्क पर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं मंदिर प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी को साफ-सफाई रखने का आदेश भी जारी किया है। मंदिर के गर्भगृह के साथ विग्रहों पर तैनात अर्चक और सेवादार मास्क पहनकर काम कर रहे हैं।

बीएचयू में कार्यक्रम की टिवटर पर शिकायत

बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय में चल रही तबला कार्यशाला को लेकर एक छात्र ने टिवटर पर पीएमओ, सीएम और स्वास्थ्य मंत्रालय में शिकायत की है। छात्र ने अपने टवीट में कोरोना वायरस को लेकर 22 मार्च तक विश्वविद्यालय के बंद होने का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम को नियमों की अवहेलना बताया है। उसने वीसी आफिस को टवीट कर इसे निरस्त कराने की मांग की है।

रोडवेज पर कोरोना को लेकर अलर्ट

कोरोना से बचाव को लेकर रोडवेज बस स्टेशन पर विशेष सावधानियां बरतने का निर्देश दिया गया है। बसों के अंदर और यात्री हाल में दवा का छिड़काव सहित साफ-सफाई बेहतर बनाने का निर्देश वाराणसी परिक्षेत्र के समस्त डिपो का दिया गया है। आरएम एसके राय ने बताया कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर एनाउसमेंट से बचाव की जानकारी और शौचालय सहित फूड प्लाजा पर सफाई का मुकम्मल इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed