{"_id":"5f1716a7b641ec21b84206eb","slug":"corona-received-93-patients-active-patients-number-820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पुलिसकर्मियों, महंत, बैंक कर्मी समेत वाराणसी में 93 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 820","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात पुलिसकर्मियों, महंत, बैंक कर्मी समेत वाराणसी में 93 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 820
Wed, 22 Jul 2020 12:33 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही हैं। मंगलवार को दिन में 50 मरीज मिलने के बाद शाम को भी 43 मरीज मिले। इस तरह सोमवार को 115 मरीजो के बाद मंगलवार को कुल 93 मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 40 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1479 हो गई है। इसमें अब तक 34 मरीजों की मौत और 625 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इस समय कुल 820 एक्टिव मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को बीएचयू से मिले 1075 सैंपल की रिपोर्ट में जो 93 लोग संक्रमित हुए हैं उसमें सारनाथ, कैंट, पुलिस लाइन से सात पुलिसकर्मी, चोलापुर में ट्रांसपोर्टर, जगदीश्वर मठ में महंथ,शिवपुर में शिक्षक, भेलूपुर भदैनी में कर्मकांड कराने वाले और जगदीश्वर मठ के महंत, बीएचयू में रिसर्च असिस्टेंट, शिवपुर निवासी यूनियन बैंक एम्पलाई, चोलापुर में बर्तन विक्रेता के साथ ही रोहनिया में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कैंट, शिवपुर ,कोतवाली, भेलूपुर, सिगरा, मंडुआडीह, रोहनिया, चौक, सारनाथ,लक्सा आदि जगहों पर से संक्रमित मरीज मिले हैं 40 मरीजो को डिस्चार्ज भी किया गया। नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1479 हो गई है। इसमें अब तक 34 मरीजों की मौत और 625को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इस समय कुल 820 एक्टिव मरीज भर्ती हैं।