{"_id":"5f60ecc6c6570722e8660744","slug":"corona-reaches-bhu-registrar-s-office-173-new-patients-found-two-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू रजिस्ट्रार ऑफिस तक पहुंचा कोरोना, 173 नए मरीज मिले, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू रजिस्ट्रार ऑफिस तक पहुंचा कोरोना, 173 नए मरीज मिले, दो लोगों की मौत
Tue, 15 Sep 2020 10:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
वाराणसी में कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने वाले मरीजों के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों से रोजाना दो-दो मरीजों की मौत हो रही है और अब जिले में कुल मरने वालों की संख्या 178 पहुंच गई है। मंगलवार को बीएचयू रजिस्ट्रार आफिस में कार्यरत 45 वर्षीय कर्मचारी और कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर में पांच लोग संक्रमित हुए।
विज्ञापन
डीएलडब्ल्यू में नौ, चुरामनपुर में 8 लोग सहित अलग-अलग जगहों से कुल 173 मरीज मंगलवार को संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती सलारपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष और अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती मंडुआडीह निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। मंगलवार को सर्वाधिक 187 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और 16 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया कि अब कुल 10683 मरीजों में 8840 के डिस्चार्ज, जबकि 178 मरीजों की मौत के बाद अभी भी 1665 एक्टिव केस है। सामूहिक जांच में कलेक्ट्रेट और सत्र न्यायालय परिसर कचहरी में 79 लोगों की जांच में पांच, हड़हासराय नई सड़क में 112 लोगों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में 57 अभ्यर्थियों, कुबेर कंपलेक्स रथयात्रा में 206, होटल आदेश पैलेस में 15 अर्बन पीएचसी राजघाट में 12 लोगों की जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव मिले।