फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona reaches BHU Registrar's office, 173 new patients found, two dead

बीएचयू रजिस्ट्रार ऑफिस तक पहुंचा कोरोना, 173 नए मरीज मिले, दो लोगों की मौत

Tue, 15 Sep 2020 10:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Corona reaches BHU Registrar's office, 173 new patients found, two dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाराणसी में कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने वाले मरीजों के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों से रोजाना दो-दो मरीजों की मौत हो रही है और अब जिले में कुल मरने वालों की संख्या 178 पहुंच गई है। मंगलवार को बीएचयू रजिस्ट्रार आफिस में कार्यरत 45 वर्षीय कर्मचारी और कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर में पांच लोग संक्रमित हुए।

विज्ञापन


डीएलडब्ल्यू में नौ, चुरामनपुर में  8 लोग सहित अलग-अलग जगहों से कुल 173 मरीज मंगलवार को संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती सलारपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष और अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती मंडुआडीह  निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। मंगलवार को सर्वाधिक 187 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और 16 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

 

बताया कि अब कुल 10683 मरीजों में 8840 के डिस्चार्ज, जबकि 178 मरीजों की मौत के बाद अभी भी 1665 एक्टिव केस है। सामूहिक जांच में कलेक्ट्रेट और सत्र न्यायालय परिसर कचहरी में 79 लोगों की जांच में पांच, हड़हासराय नई सड़क में 112 लोगों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में 57 अभ्यर्थियों, कुबेर कंपलेक्स रथयात्रा में 206, होटल आदेश पैलेस में 15 अर्बन पीएचसी राजघाट में 12 लोगों की जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव मिले।  

इन जगहों पर मिले नए मरीज

 मलदहिया, सुसुवाही, कंदवा, चौकाघाट, बजरंग नगर, भिखारीपुर, बिर्दोपुर, सिगरा, सिद्धगिरीबाग, पुलिस लाइन, पंचायत भवन, चितईपुर,डीएलडब्ल्यू में सर्वाधिक 9 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बैकुंठपुर, ब्रिज एनक्लेव सुंदरपुर, स्पेंसर माल पीडीआर मॉल लक्शा, स्वास्तिक पैराडाइज, महमूरगंज, ठठेरी बाजार, सरहरी चौक, मेडविन हॉस्पिटल, तिलभांडेश्वर ,जुगल टोला, कैलाशपुरी, जवाहर नगर एक्सटेंशन, जीटी रोड लहरतारा, तारा धाम कॉलोनी महमूरगंज, लहरतारा, अशोक विहार कॉलोनी पहाड़िया और अहमदपुर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed