फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Positive open the health system, said - much trouble due to hospital system

कोरोना पॉजिटिव ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खोली पोल, कहा- हॉस्पिटल के व्यवस्था से काफी कष्ट

Tue, 24 Mar 2020 10:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Corona Positive open the health system, said - much trouble due to hospital system
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव युवक ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि हॉस्पिटल के व्यवस्था से काफी कष्ट है। मुझे यह तो बताया गया कि आपको कोरोना पाजिटिव है, लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी रिपोर्ट मुझे नहीं दिखाई जा रही है। वही खाने की भी व्यवस्था अस्पताल में ठीक नहीं है। मेरी तबियत में पहले से काफी सुधार है। खासी थोड़ी बहुत आ रही है जो मुझे 03 -04 माह पहले से आ रही है। बाकी सब ठीक है।

विज्ञापन

 

वहीं रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि युवक के पिता पास के ही ओदार और राजपुर गांव के लोगों के साथ एक पावरलूम में काम करते हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों गांवों के लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया था। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में बहुत नाराजगी है। तीनों गांवों में रहने वालों की संख्या करीब 10793 है लेकिन अब तक महज 2400 की ही जांच हो पाई है।

विज्ञापन

 

Corona Positive open the health system, said - much trouble due to hospital system
कोरोना वायरस के चलते मास्क पहने लोग - फोटो : अमर उजाला

फर्जी वीडियो वायरल होने से परिजन चिंतित

दूसरी ओर कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें मरीज की हालत काफी गंभीर दिख रही है और उसे कोरोना पाजिटिव बताया जा रहा है और कई बार तो यह भी खबर वायरल हुई कि वह मर गया। इस फेक वीडियो और फेक न्यूज से परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित के पिता ने बताया कि बार-बार रिस्तेदारों और परिचितों का फोन आ रहा है और लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं, जबकि मेरा बेटा स्वस्थ हैं और हमारी उससे फोन से लगातार बात हो रही है।

ग्रामीण करते रहे इंतजार

सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी ग्रामीण पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने का इंतजार करते रहे। चितौरा गांव के राजेश राजभर ने बताया कि युवक हमारा पड़ोसी है, वह जबसे दुबई से आया था, खुद को घर में ही आइसोलेट किया था। पूरे गांव के लोग सावधानी बरत रहे हैं। ओदार गांव के प्रधान राजेश पटेल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों की रविवार को जांच हुई थी, जबकि अन्य लोगों की जांच होनी थी लेकिन मेडिकल टीम जांच के लिए नहीं पहुंची।

राजपुर गांव के राजेश मौर्य ने बताया कि हमारे गांव में जांच होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से कोई नहीं आया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा डॉ हरिश्चंद्र मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य टीम उस गांव में जाकर जांच कर रही हैं, जहां कुछ लोग बाहर से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed