फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona negative report compulsory before patients admit in BHU hospital new guidelines know these important things

नई गाइडलाइन जारीः बीएचयू अस्पताल में भर्ती से पहले दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, इन बातों को जानना जरूरी

Tue, 22 Jun 2021 01:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Jun 2021 01:43 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद 13 अप्रैल से बंद चल रही बीएचयू अस्पताल और  ट्रामा सेंटर की ओपीडी 23 जून से शुरू हो रही है। बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी सेवा के साथ ही भर्ती सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। 

विज्ञापन
Corona negative report compulsory before patients admit in BHU hospital new guidelines know these important  things
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में 23 जून से शुरू हो रही ओपीडी सेवा के साथ ही भर्ती सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अब अस्पताल में भर्ती होने के लिए मरीजों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके बाद ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बुकिंग की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में 13 अप्रैल से बंद चल रही ओपीडी, भर्ती की सुविधाओं को बहाल कर दिया गया है। सोमवार को अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है इसमें जनरल स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी वाले डिपार्टमेंट में 50 मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्पेशियलिटी क्लीनिक और जनरल स्पेशियलिटी वाले विभागों में केवल 25 मरीजों को ही देखा जाएगा। इसमें इलेक्टिव ओटी केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी जबकि इमरजेंसी ओटी पहले की तरह ही चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग के फैसले से बढ़ सकती है मुश्किल

बीएचयू अस्पताल में ओपीडी सेवा के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार ओपीडी के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बुकिंग का फैसला लिया गया है लेकिन इससे लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किसी विभाग के लिए लोगों ने पहले ही 50 सीट पर ऑनलाइन बुकिंग कर ली तो फिर ऑफलाइन बुकिंग नहीं हो सकेगी। एमएस प्रो. केके गुप्ता का कहना है कि लोगों की सहूलियत के लिए ही दोनों माध्यम से बुकिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन विभागवार संख्या किसी कीमत पर नहीं बढ़ाई जाएगी। 

यह भी जानना है जरूरी

-विभागवार ओपीडी की बुकिंग की सीमा 50 रहेगी।
-स्पेशल वार्ड ए में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा रहेगी।
- स्पेशल वार्ड बी को संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों के लिए रिजर्व है। 
-टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवा भी नियमानुसार जारी रहेगी। 
-रेजिडेंट 116 नंबर कमरे में जाकर मोबाइल नंबर लेंगे, जिससे मरीजों से बात हो सके। 
-सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की दूसरी, पांचवीं मंजिल पर पोस्ट कोविड के मरीजों को रखा जाएगा। 
-सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की पहली मंजिल पर 45 बेड को रिजर्व रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed