फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona jamati sent jail

जमाती सहित दो भेजे गए जेल, 27 को भेजा गया घर

Fri, 15 May 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
corona jamati sent jail
वाराणसी। शिवपुर स्थित अस्थायी जेल से बृहस्पतिवार को जमात में शामिल हुए 27 लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही जमात में गए देवनाथपुरा के मोहम्मद शारिक और उसके संपर्क में आए मदनपुरा क्षेत्र के मोहम्मद जैद को जिला जेल भेज दिया गया। इन दोनों के खिलाफ दीनदयाल अस्पताल में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों से अभद्रता के आरोप में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिवपुर क्षेत्र स्थित क्वारंटीन सेंटर को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश से अस्थायी जेल बना दिया गया था। यहां नई दिल्ली से जमात से आए लोगों और उनके संपर्क में आए 29 लोगों को उपचार के लिए लाया गया था। बृहस्पतिवार को 27 लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्हें कहा गया है कि वह फिलहाल अपने घर में ही रहेंगे और कहीं बाहर नहीं निकलेंगे। वहीं, जमात में शामिल शारिक और उसके संपर्क में आए जैद को जिला जेल में दाखिल कर दिया गया है। थानाध्यक्ष शिवपुर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि शारिक और जैद के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर उन्हें जिला जेल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed