फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi : Varanasi police strictly enforces the night curfew

लापरवाही : पांच रुपये का मास्क पहन कर निकलो भैया, क्यों सौ रुपये जुर्माना दे रहे हो

Sun, 11 Apr 2021 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona in Varanasi : Varanasi police strictly enforces the night curfew
नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराती वाराणसी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। शनिवार को सुबह से ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से वाराणसी पुलिस सख्ती से पेश आई और जुर्माना वसूला। लक्सा थाने के समीप मौजूद एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बगैर मास्क घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन


एसीपी ने कहा कि भैया आप अपनी ही सेहत की सुरक्षा के लिए पांच रुपये का मास्क खरीद कर नहीं पहन पा रहे हैं और सौ रुपये जुर्माना भर रहे हैं। खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं। गौरतलब है कि जिले में नाइट कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही पुलिस मास्क के बगैर सार्वजनिक स्थान पर मिलने वाले 1000 से ज्यादा लोगों से औसतन रोजाना जुर्माना वसूल रही है। इसके बाद भी मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन न करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


जिला जेल के गेट पर कराई गई कोरोना जांच की व्यवस्था

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ते हुए देख कर जिला कारागार प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। वाराणसी और चंदौली से आने वाले मुजरिमों के लिए जिला जेल के गेट पर ही एंटीजेन जांच की व्यवस्था कराई गई है।

जिला जेल के जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि पिछले साल की तरह फिलहाल इस बार अस्थायी जेल नहीं बनाई गई है। जो भी मुजरिम आते हैं उनके एंटीजेन टेस्ट की व्यवस्था गेट पर ही कराई गई है। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही मुजरिमों को तत्काल दीनदयाल अस्पताल भेज दिया जाता है।

अब तक चार बंदी जिला जेल गेट से अस्पताल भेजे गए हैं। 747 बंदियों की क्षमता वाली जिला जेल में मौजूदा समय में 2100 से ज्यादा बंदी निरुद्ध हैं। इनमें से 15 बंदियों को जुकाम-बुखार जैसी शिकायत मिलने पर अन्य बंदियों से अलग कर दिया गया है। जिला जेल के भीतर सैनिटाइजेशन रोजाना कराया जा रहा है। अस्थायी जेल के बारे में प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed