Corona in Varanasi: दस साल से कम उम्र के आठ बच्चों समेत 118 संक्रमित, चिकित्सक की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की जद में बड़ों के साथ ही अब बच्चे भी तेजी से आते जा रहे हैं। मंगलवार को दस साल से कम उम्र के आठ बच्चों समेत 118 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें डीएलडब्ल्यू में दो और सात साल के बच्चे, एक साल की एक बच्ची, रमईपुर-बच्छाव में एक साल-सात साल-आठ साल की बच्चियां, महिला अस्पताल-पिंडरा में चार-पांच साल के एक-एक बच्चे संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा आईएमएस बीएचयू, शिवपुर, होमीभाभा कैंसर अस्पताल लहरतारा आदि जगहों पर भी मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को 3733 सैंपल की रिपोर्ट मिली जबकि महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल समेत अन्य जगहों से कुल 4053 सैंपल लिया गया। बीएचयू में भर्ती बड़ालालपुर लमही निवासी 50 वर्षीय आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. बृजेश शर्मा की मौत हुई है।
मंगलवार को होम आईसोलेशन में 195 मरीज स्वस्थ हुए जबकि एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ। सीएमओ डॉॅ. वीबी सिंह ने बताया कि कुल 14315 में 12603 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 232 की मौत के बाद 1480 एक्टिव केस हैं।
इन जगहों पर मिले मरीज
मंगलवार को पुलिस लाइन, लक्ष्मणपुर, शिवपुर, साकेत नगर, मंडुवाडीह, महावीहाईटस, नेवादा, कजाकपुरा, ईएसआई हॉस्पिटल, बाबतपुर, सुराही, रमईपुर, मानसरोवर, डीएम कंपाउंड, शिवपुर, ओमनगर कालोनी टाउनहाल, होमी भाभा कैंसर अस्पताल लहरतारा, बच्छाव, मंडुवाडीह, कमच्छा, नाटी इमली, करौंदी सहित अन्य जगहों से संक्रमित मरीज मिले हैं।