{"_id":"5f3eb8934dcdf6055022e588","slug":"corona-in-varanasi-three-more-patients-died-in-varanasi-161-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Varanasi: नही थम रहा मौत का ग्राफ, तीन और मरीजों की मौत, 161 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Varanasi: नही थम रहा मौत का ग्राफ, तीन और मरीजों की मौत, 161 नए मरीज मिले
Fri, 21 Aug 2020 09:59 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। नए मरीजों के साथ ही मरने वालों का ग्राफ भी बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को एक महिला समेत 3 मरीजों की से मौत हो गई, जबकि 161 नए मरीज मिले हैं। इसमें स्वरवेद मंदिर उमरहा में रहने वाले 15 लोगों के अलावा राजातालाब में पांच साल का बच्चा और गोलाघाट में तीन साल का बच्चा भी पॉजिटिव हुआ।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से कुल 1803 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें बीएचयू अस्पताल में भर्ती लल्लापुरा सिगरा निवासी 50 वर्षीय महिला और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती महमूरगंज निवासी 51 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जबकि बीएचयू अस्पताल में ही भर्ती भीमचंडी निवासी 55 वर्षीय पुरुष ने भी दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या 117 हो गई है।
विज्ञापन
नए मरीजों में प्रेमचंद नगर, पांडेपुर, लायन इनक्लेब सिटी सुंदरपुर,ब्रह्मा घाट,काशीपुर, मंडुवाडीह शिवदासपुर, संकुल धारा,रानीपुर शास्त्री नगर, सुदामापुर,रामनगर, कटेश्वर, ताराधाम कॉलोनी, न्यू एनक्लेव कॉलोनी भुल्लनपुर,मोती झील बजरडीहा के साथ ही रानी बाजार, बिर्दोपुर में आयुष्मान हॉस्पिटल, माधोपुर, शिवपुरी कॉलोनी,गायत्री नगर कॉलोनी और पटेल नगर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही भरथरा खुर्द रानी बाजार में 5 साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि लक्ष्मी कुंड भरथरा खुर्द, सुंदरपुर,श्रीनगर कॉलोनी गुरूबाग, स्वर्वेद मंदिर उमरहा में 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गौतम गार्डन, आवास विकास कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल बिर्दोपुर, रानी बाजार राजातालाब, हासिमपुर, हेरीटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस ब्वॉएज हॉस्टल, शिवपुरवा, सिटी रेलवे कॉलोनी गोलगड्डा, बेलवरिया,हौज कटोरा, चंद्रिका नगर कॉलोनी सिगरा में एक ही परिवार के 4 लोग के साथ ही कैंट पहाड़ी गेट, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल, कौशलेशनगर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 71 और अस्पताल में भर्ती 29 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब कुल संक्रमित 6205 में से 4703 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 117 की मौत के बाद 1385 एक्टिव केस हैं।