फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi: take online consultation for common diseases at home

वाराणसी में कोरोना का कहर: घर बैठे सामान्य बीमारियों का लें ऑनलाइन परामर्श, 24 घंटे में मिलेगी सुझाव

Sun, 11 Apr 2021 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Corona in Varanasi: take online consultation for common diseases at home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण की कवायद में जुट गया है। इसके तहत जिला स्तर पर टेलीमेडिसिन सेंटर की सुविधा शुरू की गई है। यहां से 24 घंटे सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। इसके अलावा कोविड संक्रमण से जुड़ी जानकारी भी कंट्रोल रूम से ली जा सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन परामर्श देने का निर्देश दिया था। इधर पिछले साल की तरह इस साल भी कमांड कंट्रोल सेंटर सिगरा में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां चिकित्सक सामान्य बीमारियों से परेशान लोगों को परामर्श देंगे। इन दिनों बहुत से लोग कोरोना मरीजों के भर्ती करने, अस्पताल से सुविधाओं से जुड़ी जानकारी के लिए परेशान हैं। ऐसे लोग भी सिगरा स्थित कंट्रोल रूम पर फोन कर जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन


इन नंबरों पर कर सकेंगे फोन
0542-2720005
जिला सर्विलांस अधिकारी-9415830461
कोविड कंट्रोल सेंटर -1077

जिस तरह संक्रमण बढ़ रहा है, उससे बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वह सामान्य बीमारियों के लिए घर बैठकर कंट्रोल रूम से ऑनलाइन परामर्श लें। बहुत जरूरी न हो तो बाहर निकलने से भी बचे। कंट्रोल रूम में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। -डॉक्टर एनपी सिंह, प्रभारी सीएमओ

90 वार्डों में निगरानी समिति गठित, जनता के लिए नंबर जारी 
कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 90 वार्डों में वार्ड निगरानी समिति गठित कर दी गई है। क्षेत्र के पार्षद और अधिकारी कोविड मरीजों की मानीटरिंग करेंगे। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने आम जनता से अपील की है। यदि आपके आसपास कोविड का लक्षण दिखे तो तत्काल फोन पर सूचना दें। जांच में सहायता, सैनिटाइजेशन आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। टोल फ्री नंबर 1077, 18001805567, लैंड लाइन नंबर 0542- 2221937, 2221939, 2221941, 2221942 जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed