{"_id":"60771e088ebc3e8d320f5297","slug":"corona-in-varanasi-racks-of-two-isolation-coaches-reached-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आइसोलेशन कोचों के रैक पहुंचे वाराणसी, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आइसोलेशन कोचों के रैक पहुंचे वाराणसी, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने शुरू की तैयारी
Wed, 14 Apr 2021 10:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
आइसोलेशन कोच, प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक बार फिर ट्रेनों के आइसोलेशन कोच को दुरुस्त कराया जा रहा है। इन कोचों में बिजली, पानी का इंतजाम के साथ ही सैनिटाइजेशन कराने को कहा गया है। हालांकि अभी तक रेलवे बोर्ड की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
उत्तर रेलवे की ओर दो रैक लखनऊ से कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगाए गए हैं। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से पिछले साल के तैयार 32 आइसोलेशन कोच भी दुरुस्त किए गए हैं। मंडुवाडीह, मऊ सहित 10 स्टेशनों पर इन आइसोलेशन कोच के रैक को रखा जाएगा। फिलहाल कोच वाशिंग लाइन व कोचिंग डिपो में खड़े कराए गए हैं।
पिछले साल मऊ स्टेशन को छोड़ दिया जाए तो किसी भी स्टेशन पर खड़े आइसोलेशन कोच का उपयोग नहीं हो सका था। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बोर्ड से आदेश आने पर आइसोलेशन कोच को फिर से स्टेशनों पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर था कोविड केयर कोच
मंडुवाडीह, वाराणसी सिटी, आजमगढ़, गाजीपुर सिटी, थावे, सिवान, मऊ, बांसडीह में एक-एक और भटनी में रो रैक थे।