फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi: Nine people reported covid positive number of infected patients increased to 25

बढ़ रहे कोरोना केस: बनारस में मासूम समेत नौ लोग मिले पॉजिटिव, एक्टिव मामले बढ़कर 25

Sat, 01 Jan 2022 09:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Jan 2022 09:48 AM IST
सार

वाराणसी में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में 25 कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Corona in Varanasi: Nine people reported covid positive number of infected patients increased to 25
रोडवेज परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को छह,  गुरुवार को आठ मरीजों के मिलने के बाद अब शुक्रवार को नौ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में एक साल से कम उम्र का बच्चा और 17 वर्षीय किशोर भी शामिल हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 25 हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को महमूरगंज निवासी एक साल से कम उम्र के बच्चे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। बच्चा इस समय कोलकाता में रह रहा है। उसके पॉजिटिव होने की सूचना बनारस स्थित उसके घर पर भी दी गई है। इसके अलावा मूल रूप से गया के रहने वाले 17 वर्ष के किशोर की भी बीएचयू के एमआरयू लैब में जांच हुई जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि जिन नौ लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट आई है, उसमें औसानगंज जैतपुरा निवासी 40 वर्षीय पुरुष, गया बिहार निवासी 17 वर्षीय किशोर, 70 वर्षीय महिला के साथ ही सारनाथ के वल्लभ विहार निवासी 59 वर्षीय पुरुष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः नए वर्ष के पहले दिन विश्वनाथ धाम से विश्व में गूंजेगा शंखनाद, 1001 लोग एक साथ बजाएंगे शंख

इसके अलावा मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहने वाले 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वाराणसी दौरे में आई महिला ने आईएमएस बीएचयू में ही जांच कराई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मिसिरपुरा लहरतारा निवासी 55 वर्षीय पुरुष में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

दो मरीजों का नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
जिले में शुक्रवार को जिन नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसमें दो मरीजों के पते का सही रिकॉर्ड नहीं मिल पाया। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 33 वर्षीय युवक और और 46 वर्षीय व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनमें से एक सैंपल की जांच आईएमएस बीएचयू के एमआर यू लैब में भेजा गया था जबकि दूसरे का सैंपल डॉ. लाल पैथ लैब में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed