{"_id":"60bd20cf52b48446325d2eb9","slug":"corona-in-varanasi-coronavirus-active-cases-number-reduced-to-less-than-600-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: 600 से कम हुई एक्टिव मामलों की संख्या, एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: 600 से कम हुई एक्टिव मामलों की संख्या, एक की हुई मौत
Mon, 07 Jun 2021 12:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:53 AM IST
सार
वाराणसी में कोरोना के अब सक्रिय मामले 544 रह गए हैं। वहीं, रविवार को 23 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी के साथ अब सक्रिय केस की संख्या भी घटकर 600 से नीचे आ गई। रविवार को 23 नए मरीज मिले। एक मरीज की मौत हुई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 544 पहुंच गई है। इसके साथ ही जिला अब सेफ जोन में आ गया है। अब 600 से कम केस वाले शासन के आदेश का लाभ भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से ऐसे जिले, जहां कोरोना के सक्रिय मामले 600 से कम हैं, वहां दुकानों को शाम के 7 बजे तक खोले जाने का आदेश पिछले दिनों जारी किया गया था। रविवार को 4558 सैंपल की मिली रिपोर्ट में बीएलडब्ल्यू, बीएचयू अस्पताल, बाबतपुर एयरपोर्ट, नेवादा, बिरदोपुर, विश्वनाथपुरी कालोनी आदि जगहों पर मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
उधर होम आईसोलेशन में 112 लोग स्वस्थ घोषित किए गए, जबकि चार मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब कुल 81971 मरीजों में 80669 के डिस्चार्ज, 758 की मौत के बाद 544 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन