फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona In Varanasi: Corona infection spreading rapidly in Purvanchal, 46 patients were found in Ballia and 13 in Bhadohi

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण, बलिया में 46 और भदोही में 13 मरीज मिले 

Sun, 09 Aug 2020 06:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 09 Aug 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Corona In Varanasi: Corona infection spreading rapidly in Purvanchal, 46 patients were found in Ballia and 13 in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 46 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 126 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। एक्टिव केस की संख्या 1087 हो गई। जिले में कोरोना से कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि नवानगर के गांगकिशोर में 10, माल्दह में एक, मुरली छपरा के करनछपरा में दो, बांसडीह में केवड़ा में एक, खरौनी में एक, अमौर में एक, रामपुर में एक, बांसडीह में पांच, मुरली छपरा के एक, श्रीपतिपुर में एक, पंदह के खेजुरी में तीन, बेलहरी के पोखरा में एक, बिगही में दो, प्रबोधपुर में तीन, विकास बेलहरी में एक, सीताकुंड में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन


चिलकहर में एक, सोहाव के महरेव में एक, नगरा के सिकरहटा में एक, मनियर के बड़ागांव में दो, रसड़ा के कुरेम में एक, छितौनी में एक, सिकंदरपुर में एक, शहर के उमरगंज में एक, हरपुर कोतवाली में एक, रेवती के सहतवार के एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। बताया कि स्वास्थ्य टीम मरीजों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही एल-1 अस्पताल में भर्ती करा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona In Varanasi: Corona infection spreading rapidly in Purvanchal, 46 patients were found in Ballia and 13 in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 13 संक्रमित मिले

भदोही जिले में कोरोना संक्रमण की जानलेवा रफ्तार चार महीने बाद भी बेकाबू है। रविवार को जिले में कोरोना के 13 नए मरीज और सामने आए। इनमें तीन स्वास्थ्यकर्मी और एक कृषि विभाग का कर्मचारी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 732 हो गई है। इनमें 373 एक्टिव केस हैं। अब तक 14 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

कोरोना महामारी का कहर जिले में बढ़ता जा रहा है। पिछले तकरीबन 20 दिनों से कोई भी ऐसा दिन खाली नहीं गया, जिस दिन कोरोना संक्रमित मरीज सामने न आए हों। जिले के कोविड-19 पोर्टल पर रविवार को फिर 13 नए मरीज जुड़ गए। इनमें डीघ ब्लॉक के कौलापुर गांव निवासी 38 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव मिला है।

इसके अलावा सीएचसी डीघ की महिला कर्मचारी, सीएचसी सुरियावां का पुरुष कर्मचारी और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय का 29 वर्षीय पुरुष कर्मचारी जांच में पॉजिटिव पाया गया। रजपुरा फेज-1 में रहने वाले एक व्यक्ति, दशरथपुर भदोही का युवक, कुंडीपुर सुरियावां का युवक, अभोली ब्लॉक के सदौपुर का युवक, पुरानी बाजार रामनगर का युवक, गोपीगंज के चिकान गली की रहने वाली दो बहनें, ज्ञानपुर पुलिस लाइन में रहने वाला एक पुलिसकर्मी और कृषि विभाग का एक कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों को जरूरत के मुताबिक अस्पताल अथवा होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन से संबंधित क्षेत्रों और प्रतिष्ठानों को निरोधातक कार्रवाई के लिए खाली कराने की मांग की है।
 

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नए संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी जागरूक होकर अपनी जांच करा लेनी चाहिए। ताकि वायरस के असर को समय पर नियंत्रित किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed