{"_id":"60bfab1e8ebc3ef4362d86cf","slug":"corona-in-varanasi-447-active-cases-after-confirmation-of-infection-in-24-new-patients-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: 24 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद एक्टिव केस हुए 447, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: 24 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद एक्टिव केस हुए 447, दो की मौत
Tue, 08 Jun 2021 11:08 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:08 PM IST
सार
वाराणसी में संक्रमण दर आधा प्रतिशत से कम होकर 0.38 पर पहुंचा। 706 बच्चों की हुई सैंपलिंग।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से कम हो रहा है। पिछले तीन से चार दिनों से मरीजों की संख्या 50 से कम होने के साथ ही संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से नीचे आ गया है। इस बीच मंगलवार को 6157 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जहां 24 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, दो मरीजों की मौत भी हुई है। मंगलवार को संक्रमण दर 0.38 प्रतिशत पर आ गया। लोहता, बीएलडब्ल्यू, पुलिस लाइन, मंडुवाडीह, रामापुरा, जलालीपट्टी, हरहुआ आदि जगहों पर नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती दांदुपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष और पापुलर हॉस्पिटल में भर्ती जलालपुर निवासी 56 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। होम आइसोलेशन में 34 लोग स्वस्थ घोषित हुए। जबकि अस्पताल से 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82,021 पहुंच गया है। इसमें से 80,812 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 762 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
फिलहाल 447 एक्टिव मरीज हैं। उधर, अभियान के आठवें दिन 706 बच्चों की जांच की गई। पांच साल तक के 178, छह से तेरह साल के 257 और 13 से 18 साल तक के 271 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच का सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को हुई जांच में दो बच्चे संक्रमित मिले हैं।