फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in varanasi 18 covid positive case found in one day after three month follow coronavirus protocol

बनारस में फिर पांव पसार रहा कोरोना: साढ़े तीन माह बाद एक दिन में मिले 18 संक्रमित, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Sun, 12 Jun 2022 10:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 10:29 AM IST
सार

वाराणसी में शनिवार को 4722 सैंपल की रिपोर्ट में 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन
Corona in varanasi 18 covid positive case found in one day after three month follow coronavirus protocol
कोरोना जांच करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना एक बार फिर से पांव पसार रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। हालत यह है कि पिछले सप्ताह तक जहां एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 30 थी वहीं अब कोरोना ने अर्द्धशतक लगा दिया है। राहत की बात है कि वाराणसी में अभी तक एक भी गंभीर रूप से बीमार नहीं है। 
विज्ञापन


साढ़े तीन माह बाद शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 18 संक्रमित मरीज मिलने के बाद संक्रमण दर 0.38 प्रतिशत और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। इसके पहले 23 फरवरी को एक दिन में 27 मरीज मिले थे, इसके बाद से संख्या 18 से कम ही रही। इधर संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन


एक दिसंबर से चल रही कोरोना की तीसरी लहर में फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद से ही मरीजों की संख्या में धीरे धीरे कमी आ गई थी। मार्च से लेकर मई तक संक्रमित मरीज मिल रहे थे लेकिन उनकी संख्या पांच से दस ही रहती थी। अब धीरे-धीरे ही सही संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 4722 सैंपल की रिपोर्ट में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया

इसमें एक बच्ची समेत छह महिलाएं शामिल हैं। नए मरीजों में बरेका परिसर में चार, चोलापुर में 10 साल की बच्ची, कृष्णदेव नगर में 13 साल का बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 10 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया।

इधर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर कोरोना जांच की व्यवस्था है। इसमें लगे लोगों को अधिक से अधिक लोगों की जांच करने को कहा गया है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed