फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

बगैर कोविड टेस्ट के छठ पूजा में नहीं हो सकेंगे शामिल

Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। छठ पूजा को लेकर बनारस रेल इंजन के सूर्य सरोवर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कोविड को देखते हुए बरेका प्रशासन ने प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर भी खास इंतजाम किया है। बगैर कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी सरोवर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

छठ पूजा में विशेष सावधानी बरतते हुए सभी की कोरोना जांच बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय में नि:शुल्क तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को होगी। बरेका छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर ओझा ने बताया कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी सरोवर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। छठ समिति के सचिव अजय आर और कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि कोई भी व्रती पहले से वेदी बनाने सरोवर पर नहीं जा सकती हैं। समिति ने निर्णय लिया है कि व्रती महिला के साथ मात्र दो सहयोगियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मास्क पहनकर जाना अनिवार्य किया गया है। समिति की तरफ से फेश शील्ड उपलब्ध कराया जाएगा। थर्मल स्कैनर व हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

सरोवर पर जाने के होंगे तीन गेट
छठ पूजा 20 नवंबर को है। उस दिन सरोवर पर प्रवेश करने के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सरोवर व उसके आसपास किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed