फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 198 संक्रमित मिले

Thu, 17 Sep 2020 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना संक्रमण की चेन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी 198 नए मरीज सामने आए, जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा जिला जेल के 8 कैदियों के साथ ही डीएलडब्ल्यू में रहने वाले 10 लोग, बिर्दोपुर, रानीपुर और विनायका में 5 महिलाओं समेत 6 लोग संक्रमित हुए हैं। दीनदयाल अस्पताल में भर्ती पांडेय हवेली निवासी 70 वर्षीय पुरुष, बड़ा गांव निवासी 13 वर्षीय बच्ची और हेरीटेज हॉस्पिटल में भर्ती केराकत लोहता निवासी 66 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को सबसे ज्यादा 205 लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं और 13 अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कुल 10881 में 9058 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 181 मरीजों की मौत के बाद अब 1642 एक्टिव केस है। उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रही सामूहिक जांच में पुलिस लाइन में 37, तुलसी घाट, हरिश्चंद्र घाट और निषाद घाट में 54 लोगों की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। बुधवार को कुल 16 22 लोगों में 12976 आइवरमेक्टिन की दवा बाटी गई।
विज्ञापन

कैंसर अस्पताल, जोधपुर कालोनी बीएचयू में भी मिले मरीज
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में दो महिलाओं और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसके अलावा नवादा, डॉक्टर भगवान दास हॉस्टल बीएचयू, जोधपुर कालोनी बीएचयू में दो महिलाओं समेत तीन लोग, सुसुवाही, गणेशपुर, रोहनिया, हरिओम नगर, मेडविन हॉस्पिटल, सामने घाट, आनंद विहार कॉलोनी, नई बस्ती सुंदरपुर, गुरुधाम कॉलोनी, दुर्गाकुंड, जाफराबाद रोहनिया में संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed