फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना से दो की मौत

Fri, 24 Jul 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 97 मरीज मिलने के बाद बृहस्पतिवार को कोरोना से दो मरीज की मौत हो गई जबकि 67 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है उसको लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। पिछले 4 दिनों में ही 372 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया की बृहस्पतिवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएचयू से कुल 725 सैंपल की रिपोर्ट मिली है जिन दो लोगों की मौत हुई है उसमें शिवपुर के तेज नगर निवासी 43 वर्षीय मरीज और वाराणसी में ही ड्यूटी कर रहे गोरखपुर के पीएसी बटालियन के 58 वर्षीय जवान की मौत हुई है। इसके अलावा लंका के गांधी पुरम कॉलोनी में रहने वाले बीएचयू के नर्सिंग ऑफीसर, नदेसर में साड़ी हैंडलूम व्यवसायी, लंका के नारायणपुर में रहने वाले बीएचयू हॉस्पिटल के कर्मचारी, निराला नगर सिगरा में रहने वाले स्टेट बैंक कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में जिन 67 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का जिक्र है उसमें 65 ऐसे मरीज हैं जिनकी कोई कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं है। इसमें शिवपुर में 2 साल का बच्चा भी शामिल है। सीएमओ ने बताया कि 67 नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1643 हो गई है। बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 73 मरीजों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। कुल 1643 संक्रमित मरीजों में 763 डिस्चार्ज, 38 की मौत के बाद अब 842 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि अवलेशपुर स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल, अपेक्स हॉस्पिटल डीएलडब्लू, काशी हास्पिटल भिखारीपुर, नंदिनी हॉस्पिटल बचछाव, शुभम मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड सिगरा, पॉपुलर मेडिकेयर लिमिटेड ककरमता, नोवा हॉस्पिटल बाबतपुर, सनराइज हॉस्पिटल अवलेशपुर,श्री श्यामा हॉस्पिटल शिवपुर और मैक्स हॉस्पिटल ककरमता को एंबुलेंस मुहैया न कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चिकित्सालय प्रबंधन के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों के प्रबंधकों से जवाब तलब किया गया हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 5093 रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना संक्रमण के साथ ही सैंपल का बैकलॉग भी तेजी से बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह से कुल 1177 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सीएमओ ने बताया कि कुल 31539 सैंपल में अब 26446 की रिपोर्ट मिल चुकी है। जबकि 5093 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed