फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

आइसोलेशन वार्ड से फिर बाहर घूमते मिले कोरोना मरीज, हड़कंप

Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के शनिवार को एक बार फिर बाहर निकलने से महिला अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने इसकी सूचना महिला अस्पताल की एसआईसी को दी, जिसके बाद एसआईसी में मंडलीय अस्पताल के एसआईसी को पत्र लिखकर आइसोलेशन वार्ड के पास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने और इसका गेट मंडलीय अस्पताल की तरफ खोले जाने को कहा है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की इमरजेंसी में बने आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जबकि यह नॉन कोविड हास्पिटल है।आइसोलेशन वार्ड का गेट महिला अस्पताल की तरफ खुलता है। पिछले दिनों बुधवार को भी एक मरीज के बाहर निकलने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसी तरह सीएमओ ने यहां भर्ती मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया था। फिर यहां कोरोना संक्रमित मरीज एडमिट है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह इनमें से 2 मरीज महिला अस्पताल कैंपस में घूमते रहे और यहां पानी की टंकी से पानी भरने के साथ ही उन्होंने चाय की दुकान से सामान भी खरीदा। इधर इसकी जानकारी होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद गर्भवती महिलाओं उनके परिजनों के साथ ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पहले तो उन्होंने मरीजों को अंदर जाने को कहा। उसके बाद इसकी सूचना महिला अस्पताल की एसआईसी अधीक्षक डॉ. लिली श्रीवास्तव को दी।
विज्ञापन

एसआईसी ने मंडलीय अस्पताल के एसआईसी लिखे पत्र में इस तरह की गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि गेट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए। इसकी कॉपी जिलाधिकारी को भी दी हैं। इस बारे में पूछे जाने पर मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजो को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। साथ ही वार्ड की निगरानी भी की जा रही है। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed