फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

वाराणसी में कोरोना से एक और मौत, 71 मिले संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी में कोरोना से एक और मौत, 71 मिले संक्रमित
विज्ञापन

दो कांस्टेबल, सर्किट हाउस में कुक, चौकीदार, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, व्यापारी, आठ वर्षीय बच्चे, महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
मरीजों की संख्या हुई 1118, आइसोलेशन में 574 का चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ अब मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अब तक के एक दिन में रिकार्ड 71 नए मरीज मिलने के साथ ही सुबह कोरोना संक्रमित 73 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है।
शुक्रवार को मिलने वाले मरीजों में सिगरा थाने के दो पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक, सर्किट हाउस में तैनात चौकीदार और कुक के साथ ही दुकानदार, महिला और बच्चे शामिल हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कबीरनगर दुर्गाकुंड निवासी 73 वर्षीय जिस मरीज की मौत हुई है, उनकी रिपोर्ट 16 जुलाई की देर रात पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा भेलूपुर में पहले से संक्रमित एक मरीज के संपर्क से आठ वर्षीय बच्चे, 17 वर्षीय बच्ची के साथ ही 44 और 49 वर्षीय महिला और उपकार हॉस्पिटल में कैंटीन में काम करने वाले रोहनिया निवासी युवक, सिगरा थाने के डायल 112 में काम करने वाले कांस्टेबल, सनबीम भगवानपुर में शिक्षक, चेतगंज में कपड़ा दुकानदार, गंगापुर निवासी वरुणा हॉस्पिटल में काम करने वाले गंगापुर मार्केट निवासी युवक, लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर तैनात नदेसर निवासी महिला, सर्किट हाउस में कुक, चौकीदार के साथ ही कोतवाली में गोला दीनानाथ में जनरल स्टोर चलाने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भेलूपुर, लंका, रामनगर, महमूरगंज सूर्या हॉस्पिटल में कार्यरत बड़ी गैबी निवासी कर्मचारी, मिर्जापुर के चुनार में तैनात सिकरौल निवासी लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम ऑफिस में तैनात 38 वर्षीय चपरासी और निजी आयुर्वेदिक डॉक्टर के साथ ही मुगलसराय में तैनात मेडिकल अफसर, पेंट व्यवसायी और मोबाइल, मोटर्स पार्ट्स का बिजनेस करने वाले व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बीएचयू से सात और आयुर्वेद हॉस्पिटल में भर्ती सात मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1118 हो गई है, जिसमें 513 के डिस्चार्ज, 31 की मौत के बाद अब 574 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी जवानों की रिपोर्ट का इंतजार
पांच दिन पहले 34वीं वाहिनी पीएसी के जिन जवानों की एंटीजन किट से कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा गया था लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट का पता नहीं है। हालांकि एंटीजन किट से रिपोर्ट आने के बाद से ही जवान एहतियात बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed