फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

संक्रमित मरीजों के घर चस्पा हुई होम क्वारंटीन की नोटिस

Wed, 13 May 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। सोमवार को मिले तीन संक्रमित मरीजों के घर मंगलवार को पहुंची टीम ने परिजनों की स्क्रीनिग कर सभी के घर होम क़वारन्टीन की नोटिस चस्पा कर इसका पालन करने की सलाह दी गई। जिले में अब तक संक्रमित 85 में से 54 मरीजो की छुट्टी हो चुकी है जबकि 30 का इलाज चल रहा है। इस बीच सोमवार को संक्रमित मिले जामिया अस्पताल के दो कम्पाउंडर और दारानगर में शिक्षक के घर स्क्रीनिंग के साथ ही घर के आसपास बैरिकेडिंग कराकर वहां पुलिस की तैनाती भी कर दी गई। उधर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने मिर्जामुराद के प्रतापपुर गांव का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मोबाइल क्लीनिक में तीन में कोरोना के संदिग्ध लक्षण
वाराणसी। जिले में चल रहे मोबाइल फ्लू क्लीनिक में स्क्रीनिग कर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव की सलाह दी गई। इस दौरान तीन लोगों को कोरोना जांच के लिए रेफर किया गया। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में 5023 में 58 सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले मिले। इसके अलावा ग्रामीण क्लीनिक में 2170 मरीजों की स्क्रीनिंग में तीन लोगों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर कोरोना जांच के लिए रेफर किया गया। सीएमओ ने बताया कि कुल 50 लोग सरकारी क़वारन्टीन है। इसके अलावा सर सुन्दर लाल चिकित्सालय के मेडिकल कोरोनटाइन में 12, ईएसआई में 3 और आरएफपीटीसी शिवपुर में 29 व्यक्ति भर्ती है।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाको में हुई स्क्रीनिंग
वाराणसी। स्वास्थ विभाग की ओर से अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को हॉटस्पॉट में स्क्रीनिंग कर लोगों को जागरूक किया। इसमें रेवड़ी तालाब में 291, काजीपुरा खुर्द 65, मदनपुरा 605, संजय नगर कॉलोनी 55, काशीपुरा 248,मुकीम गंज 60, हर तीरथ 65,नक्खीघाट 182,सूर्या विला 687, जैतपुरा30,छितुपुरा 100, पियरी 156 पितर कुंडा 100, जयप्रकाश नगर 62, बाग बरियार 52,सप्तसागर 80, लल्लापुरा 14 और दारानगर 60 जबकि पठानी टोला में 75 लोगो की स्क्रीनिग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed