फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona cases in varanasi: covid cases increasing again Six people infected had returned from Mumbai Delhi and Bihar

वाराणसी में फिर बढ़ा कोरोना: छह लोग हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई, दिल्ली और बिहार से लौटा था परिवार

Thu, 30 Dec 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Dec 2021 11:16 AM IST
सार

वाराणसी में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। तीन दिन पहले ही मुंबई, दिल्ली, बिहार से सभी लोग परिवार संग लौटे थे।

विज्ञापन
Corona cases in varanasi: covid cases increasing again Six people infected had returned from Mumbai Delhi and Bihar
कोरोना जांच करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को शहर में एक डॉक्टर, व्यापारी समेत एक साथ छह लोग संक्रमित हुए हैं। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वो लोग दिल्ली, मुंबई, बिहार से तीन दिन पहले ही परिवार संग लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सभी छह लोगों का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है, जबकि इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। गुरुवार को टीम इनके घर जाकर संपर्क वालों का भी सैंपल लेगी।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब शासन भी अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के साथ ही सतर्कता बरतने का निर्देश दे चुका है। बुधवार को जो लोग संक्रमित मिले हैं, उसमें दो महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एससी कन्नौजिया ने बताया कि इसमें भगवानपुर स्थित रुद्रा समृद्धि में 45 वर्षीय चिकित्सक तीन दिन पहले ही जमशेदपुर से आए थे। इसके अलावा बृज इन्क्लेव कॉलोनी स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास रहने वाली 35 वर्षीय महिला, जो कि व्यापार करती है। वह भी तीन दिन पहले मुंबई से लौटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अहिल्याबाई नगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष, गौरीगंज भेलूपुर में 52 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अस्सी निवासी 71 वर्षीय पुरुष और 64 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुए हैं। ये अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटे थे। उन्होंने बताया कि पहले से भी दो मरीज जिले में एक्टिव थे, अब संख्या बढ़कर कुल आठ हो गई है।

दूसरी लहर बीतने के बाद पहली बार एक दिन में मिले इतने मरीज

Corona cases in varanasi: covid cases increasing again Six people infected had returned from Mumbai Delhi and Bihar
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

कोरोना की दूसरी लहर बीतने के बाद पहली बार एक दिन में पांच से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं, जिस तरह से देश में ओमिक्रॉन के मरीज मिल रहे हैं, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को सतर्क कर रहा है। इसमें टीकाकरण के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जा रहा है। अब जिस तरह से छह मरीज एक दिन में मिले हैं, ऐसे में लोगों को बचाव जरूरी है।

दीनदयाल में भर्ती की है व्यवस्था 
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं। अगर किसी को भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए यहां 50 बेड रिजर्व हैं। स्वास्थ्य टीम होम आईसोलेशन में रहने वालों पर नजर बनाए हैं। मरीजों के घर भी टीम बृहस्पतिवार को जाएगी और परिवारीजनों का भी सैंपल लिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण प्रबंधन पर दो दिन होगा पूर्वाभ्यास 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संभावित तीसरी लहर और बच्चों की सेहत के दृष्टिकोण से तीन-चार जनवरी को संक्रमण से बचाव के लिहाज से मरीजों को भर्ती करने, जांच, इलाज आदि सुविधाओं का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के निर्देश पर होने वाले पूर्वाभ्यास में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे ऑक्सीजन प्लांट, संसाधनों, औषधियों, एंबुलेंस, आईसीसीसी कॉल सेंटर, तैनाती स्थल, कोविड वार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा जाएगा। पूर्वाभ्यास के दौरान पायी गयी कमियों को चिन्हित कर उनका निराकरण किया जायेगा।
हर ब्लॉक में एक-एक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा रिहर्सल का पर्यवेक्षण किया जायेगा।     इसके साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी चिकित्सालयों में वयस्क एवं पीडियाट्रिक कोविड रोगियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed