फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona arrived to vaccinate, got vaccinated, but forgot social distance

कोरोना दूर भगाने के लिए पहुंचे टीका लगवाने, पर सामाजिक दूरी भूल गए

Fri, 14 May 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corona arrived to vaccinate, got vaccinated, but forgot social distance
कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर भारी अव्यवस्था दिखी। बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, ईएसआई अस्पताल पांडेपुर, महिला अस्पताल कबीर चौरा पर भीड़ उमड़ी रही। सबसे खराब हालात आयुर्वेदिक कालेज की रही। भीड़ इस कदर उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिसकर्मियों का भी ध्यान इस भीड़ की ओर नहीं गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। किसी को असुविधा न हो इसलिए टोकन सिस्टम भी शुरू कर दिया गया है, पर अव्यवस्था कम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पहुंचने वालों में 45 साल से अधिक उम्र वालों की संख्या अधिक रही। जबकि 18 से 44 साल वाले लोग भी मोबाइल पर पंजीकरण कराकर टीका लगाने पहुंचे थे। यही हाल महिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर भी दिखा।
विज्ञापन

ऑब्जर्वेशन रूम पर ताला, टीका लगवाकर चलते गए लोग
कोविड प्रोटोकॉल के तहत टीका लगवाने के बाद लोगों को नियमानुसार 20 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में रहना है। जिससे अगर कोई समस्या हो तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सके, लेकिन लोग टीका लगवाने के बाद निकलते गए। महिला अस्पताल चौकाघाट के ऑब्जर्वेशन रूम बंद रहा। कोई केंद्र के बाहर घूमता रहा, कोई टीका लगवाने के बाद गाड़ी में बैठकर घर चला गया। राजकीय आयुर्वेद कालेज में भी कहीं ऑब्जर्वेशन रूम नहीं दिखा। यहां भी लोग टीका लगवाकर निकलते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिसिरपुर पर भी 280 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि ऑब्जर्वेशन रूम को बंद कर दिया गया है, क्योंकि अब टीका लगने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed