फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert Varanasi Six people found covid positive including BHU junior doctor

Corona Alert: बीएचयू में जूनियर डॉक्टर और छात्र समेत छह संक्रमित मिले, कोविड के 49 एक्टिव केस

Sat, 08 Apr 2023 09:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

वाराणसी में शुक्रवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए। इसके साथ ही वाराणसी में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है। 

विज्ञापन
Corona Alert Varanasi Six people found covid positive including BHU junior doctor
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के जूनियर डॉक्टर सहित छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 72 पहुंच गई है। अब जिले में कुल 49 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल ट्रॉमा सेंटर में 29 वर्षीय जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


छित्तूपुर में रहने वाले 18 और 22 वर्षीय बीएचयू के छात्र भी संक्रमित हैं। बेनियाबाग निवासी 34 वर्षीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भी संक्रमण की चपेट में आ गए। सुंदरपुर और काटन मिल कालोनी की दो महिलाएं भी संक्रमित हैं। 
विज्ञापन


कोरोना से निबटने को तैयार है रेलवे का मंडलीय अस्पताल
कोरोना के खतरे को देखते हुए रेलवे के मंडलीय अस्पताल में तैयारी तेज कर दी गई है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आरजे चौधुरी के नेतृत्व में लहरतारा स्थित मंडलीय चिकित्सालय ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन सप्लाई, सेंट्रल कंट्रोल बैक-अप पैनलों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मंडल चिकित्सालय किसी भी आपात मेडिकल परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नीरज कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि मंडल चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन का प्रोडक्शन करता है, जिससे ऑक्सीजन सिलिंडरों के स्टोरेज के साथ-साथ 50 बेडों पर मरीजों को निर्बाध रूप से सप्लाई की जा सकती है। यदि किसी कारण से ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ जाता है तो ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सेंट्रल कंट्रोल बैक-अप पैनलों के माध्यम से जारी रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed