फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert Rapidly growing graph of covid in Varanasi most infected in one day this year

Corona Alert: वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, इस साल एक दिन में मिले सबसे अधिक संक्रमित

Sun, 16 Apr 2023 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ रहा है। शनिवार को 13 जबकि रविवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस साल एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिलने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन
Corona Alert Rapidly growing graph of covid in Varanasi most infected in one day this year
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। रविवार को बीएचयू में महिला शिक्षक, शोध छात्र, डॉक्टर समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें शिवपुर निवासी एक महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया है। रविवार को इस साल एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


रविवार को बीएचयू परिसर में बने न्यू टीचर्स फ्लैट में 50 वर्षीय महिला असिस्टेंट प्रोफेसर, कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल में 27 वर्षीय महिला डॉक्टर, नरिया में रहने वाली 35 वर्षीय बीएचयू की शोध छात्रा, रामनगर में रहने वाले 21 वर्षीय बीएचयू छात्र और लंका निवासी 26 वर्षीय शोध छात्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

81 लोग होम आइसोलेशन में

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.एसएस कन्नौजिया ने बताया कि शिवपुर निवासी 40 वर्षीय महिला को सांस संबंधी समस्या थी। कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला को बीएचयू के टीबी एंड चेस्ट विभाग में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में मेयर पद पर कांग्रेस के अनिल और अपना दल (क) के हरीश ने भरा पर्चा

इसके अलावा लंका निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त बीडीओ, सिकरौल निवासी 40 वर्षीय मास्टर, चौकाघाट निवासी 36 वर्षीय बैंक मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मार्च से लेकर अब तक कुल 155 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 74 के स्वस्थ हो चुके हैं। 81 लोग होम आइसोलेशन में हैं। एक महिला अस्पताल में भर्ती है।

स्वास्थ्य मेले में कोरोना से बचाव की दी जानकारी

शहरी और ग्रामीण इलाकों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले में सेहत की जांच कर लोगों को बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया गया। हर माह की 14 तारीख को लगने वाला स्वास्थ्य मेला इस बार 16 अप्रैल को आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की भी अपील इस मेले के माध्यम से की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed