{"_id":"68570c66758401bf2509f12e","slug":"cornea-transplantation-of-four-patients-was-done-in-one-day-varanasi-news-c-20-gkp1008-1029266-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक दिन में हुआ चार मरीजों का काॅर्निया प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक दिन में हुआ चार मरीजों का काॅर्निया प्रत्यारोपण
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में एक दिन में चार मरीजों में निशुल्क कार्निया प्रत्यारोपण किया गया। इसके बाद मरीजों को नई रोशनी मिल गई है। प्रत्यारोपण के इस मामले में ट्रिपल प्रोसिजर (क्षतिग्रस्त कॉर्निया को निकालने के साथ मोतियाबिंद का ऑपरेशन करके लेंस प्रत्यारोपण और कॉर्निया प्रत्यारोपण) किया। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान बीएचयू के अध्यक्ष और बीएचयू आईबैंक के चेयरमैन प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि लालगंज आजमगढ़ के किशोरा निवासी रमाकांत और कृष्णपुरी कॉलोनी मंडुवाडीह निवासी जगदीश सोनकर की आंख में फुल्ली के साथ-साथ मोतियाबिंद भी था।
इनकी ट्रिपल प्रोसिजर किया गया। दानगंज चोलापुर की शकुंतला की आंख में चोट के कारण कॉर्नियल अल्सर हो गया था। प्रो. मौर्य ने बताया कि शकुंतला के आंख में कार्निया प्रत्यारोपित किया गया। इस विधि को थेरेप्यूटिक केराटोप्लास्टी (घाव वाली क्षतिग्रस्त कॉर्निया को हटाकर उसकी जगह स्वस्थदाता कॉर्निया को लगाना) कहते हैं। बलिया की एक अन्य महिला को भी कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया। इस कार्य के लिए आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने नेत्र प्रत्यारोपण करने वाली टीम में शामिल प्रो. वीपी सिंह, प्रो. आरपी मौर्य, डॉ. प्रियंका और डॉ. वैष्णवी को बधाई दी। ब्यूरो