{"_id":"61ac39d180930e7f7a664a03","slug":"cooked-food-will-be-available-in-trains-by-end-of-month-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ट्रेनों में माह के अंत तक मिलेगा कुक्ड फूड, 18 माह बाद शुरू हुई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ट्रेनों में माह के अंत तक मिलेगा कुक्ड फूड, 18 माह बाद शुरू हुई सुविधा
Sun, 05 Dec 2021 09:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने कोरोना के चलते मार्च 2020 से ट्रेनों में कुक्ड फूड बंद कर दिया था। यात्रियों को रेडी टू ईट फूड की सुविधा दी जा रही थी। वहीं, 18 माह बाद एक बार फिर से यात्रियों को पका हुआ भोजन मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने 19 नवंबर को ही आईआरसीटीसी को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
पूरे देश में लगभग सौ ट्रेनों में सुविधा शुरू हो चुकी है। इसके साथ यात्रियों को रेडी टू ईट की भी सुविधा मिलेगी। रोज 15 ट्रेनों में सुविधा बढ़ाई जा रही है। वहीं, बनारस स्टेशन से संचालित होने वाली महामना एक्सप्रेस, शिवगंगा, काशी विश्वनाथ और कैंट स्टेशन से संचालित होने वाली बेगमपुरा, कामायनी, महानगरी आदि ट्रेनों में दिसंबर अंत तक सुविधा शुरू होगी। वर्तमान में महाकाल एक्सप्रेस में पेंट्रिकार की सुविधा है।
विज्ञापन
लखनऊ के आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि कुक्ड फूड की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत तक सभी ट्रेनों में शुरुआत कर दी जायेगी। साथ ही रेडी टू ईट फूड की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन