फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Conversion in Azamgarh accused arrested by police

आजमगढ़: धर्मांतरण कराने के आरोप में मुकदमा, पैसों के लालच में धर्म बदलने का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Tue, 31 Aug 2021 11:29 PM IST
सार

शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश करेगी। 
 

विज्ञापन
Conversion in Azamgarh accused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर में धर्मांतरण कराने के आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि सराय मंदराज गांव निवासी जित्तू सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। विगत कई महीने से  करतालपुर क्षेत्र में गरीब परिवार के सदस्यों को धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उसकी पहचान वाराणसी के हुकुलगंज निवासी रामचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस अभी रामचंद्र से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अभी तक कितने लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुस कर बदमाशों ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में घुस कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। 

पीड़ित उदयभान सिंह का आरोप है कि केशवपुर गांव निवासी उदयभान सिंह के घर 27 अगस्त की सुबह दो व्यक्ति पहुंचे और उसे घर से बाहर निकलने को कहा। जब वे घर के बाहर नहीं निकले तो दोनों युवक उनके घर में घुस गए। पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जल्द रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उदयभान सिंह ने घटना के बाबत गांव के ही नागेंद्र यादव व रजनीश निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed