फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convenience for Farmers will get 60 percent subsidy for solar pump under PM Kusum Yojana

सहूलियत: सोलर पंप के लिए किसानों को मिलेगा 60 प्रतिशत अनुदान, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Wed, 04 May 2022 12:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 May 2022 12:16 PM IST
सार

इस वित्त वर्ष शासन ने पूरे प्रदेश भर में 15000 सोलर पंपों के वितरण की व्यवस्था की है। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर तीन से 10 एचपी के पंप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
Convenience for Farmers will get 60 percent subsidy for solar pump under PM Kusum Yojana
सोलर सिंचाई पंप (सांकेतिक चित्र)

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत किसानों को सोलर फोटोवोल्टाइक इरीगेशन पंप के लिए 60 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। 40 प्रतिशत लागत से किसान तीन से 10 एचपी (अश्व शक्ति) के पंप के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वित्त वर्ष शासन ने पूरे प्रदेश भर में 15000 सोलर पंपों के वितरण की व्यवस्था की है। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर तीन से 10 एचपी के पंप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। इसके लिए किसानों को पंप की पूरे कीमत का 40 प्रतिशत भुगतान करना होगा। बाकी 60 प्रतिशत भुगतान राज्य और केंद्र सरकार 30-30 प्रतिशत करेगी। 
विज्ञापन


योजना का लाभ किसान पहले आओ पहले पाओ के तर्ज मिलेगा। पोर्टल पर आवेदन के सात दिन के भीतर टोकन जारी होने के बाद लाभार्थी किसान को विभाग की ओर से निर्धारित इंडियन बैंक के किसी भी शाखा में 40 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में 500 से अधिक किसानों ने सोलर पंप लगवाया

पानी के स्तर को देखते हुए 22 फिट तक गहराई के लिए दो एचपी सरफेस सोलर पंप, 50 फिट के लिए दो एचपी सबमर्सिबल उपयुक्त होगा। इसके अलावा 150 फिट के लिए तीन एचपी, 200 फिट गहराई के लिए पांच एचपी और 300 फिट के लिए 7.5 और 10 एचपी का सोलर पंप उपयुक्त होगा। बीते पांच साल में 500 से अधिक किसानों ने सोलर पंप लगवाया है। 

पिंडरा निवासी किसान बृजेश पटेल ने कहा कि डीजल और बिजली से चलने वाले पंप से सिंचाई करने में खर्च ज्यादा आता है। सोलर पंप से सिंचाई करने पर लागत आधी से भी कम हो जाएगी। बड़ागांव निवासी किसान दुर्गानरायण ने कहा कि  नलकूप और नहर सिंचाई के आसरे अक्सर फसल सूख जाती है। खुद का पंप होगा तो समय पर फसलों को पानी मिलेगा। 

ये हो सकती हैं कीमतें 

दो एचपी के पंप की कीमत एसी, डीसी सरफेस पंप की कीमत एक लाख 44 हजार 526 रुपये हो सकती है। जबकि दो एचपी सबमर्सिबल की कीमत एक लाख 47 हजार 927 रुपये तक हो सकती है। इसी तरह तीन एचपी एसी और डीसी पंप कीमत एक लाख 94 हजार 516 रुपये, पांच से 7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप की कीमत दो लाख 73 हजार 137 से तीन लाख 72 हजार 126 रुपये हो सकती है। 10 एचपी एसी सबमर्सिबल की कीमत चार लाख 64 हजार 304 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 60 प्रतिशत का अनुदान होगा जबकि 40 प्रतिशत का भुगतान किसान को करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed