फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractual Clerk Arrested for Accepting 50,000 Bribe Registrar Had Demanded 3 Lakhs—Case Linked to University

UP: 50 हजार घूस लेते संविदाकर्मी लिपिक अरेस्ट, रजिस्ट्रार ने मांगे थे तीन लाख रुपये; इस विवि से जुड़ा है मामला

Tue, 28 Apr 2026 08:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 08:24 PM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में स्थित महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात युवक को सतर्कता टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवि के रजिस्ट्रार ने तीन लाख रुपये मांगे थे, जिसमें 50 हजार पहले मांगे गए थे।

विज्ञापन
Contractual Clerk Arrested for Accepting 50,000 Bribe Registrar Had Demanded 3 Lakhs—Case Linked to University
संविदाकर्मी लिपिक संजय गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime:  महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी लिपिक मंगलवार की शाम 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस (सतर्कता विभाग) टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तलाशी के दौरान उसकी आलमारी से 1,87,500 रुपये अतिरिक्त भी बरामद किए। उक्त मामले में रामबदन सिंह महिला महाविद्यालय रौनापार के प्रबंधक सुधीर सिंह ने विजिलेंस गोरखपुर से शिकायत की थी कि उनसे कॉलेज की संबद्धता बढ़ाने के लिए तीन लाख रुपये मांगे गए थे।

विज्ञापन




रामबदन सिंह महिला महाविद्यालय रौनापार के प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि उनके कॉलेज की संबद्धता बढ़ाने फाइल लगी थी। शिकायत की थी कि उनके कॉलेज की स्थायी संबद्धता एक वर्ष बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. अंजनी मिश्रा के स्तर से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि यह रकम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी लिपिक संजय यादव के माध्यम से देने को कहा गया था। 

विज्ञापन

रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत की जांच के बाद सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर की टीम ने जाल बिछाकर प्रशासनिक भवन स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के स्टाफ रूम में आरोपी को 50 हजार रुपये नकद लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर टीम के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान उसकी आलमारी से 1,87,500 रुपये अतिरिक्त भी बरामद हुए। 

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9454401866 और 9454401870 पर शिकायत दर्ज कराएं।

शाम करीब 5 बजे विजिलेंस टीम ने ने छापेमारी कर रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी लिपिक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। टीम उसे अपने साथ ले गई है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मैंने कुलसचिव को बुलाकर जानकारी ली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed