फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractors announced boycott of work met the Chief Engineer regarding the demands no way out yet

ठेकेदारों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान: मांगों को लेकर मुख्य अभियंता से मिले, अभी तक नहीं निकला कोई रास्ता

Wed, 02 Nov 2022 10:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Nov 2022 10:27 AM IST
सार

शासनादेश का पालन न होने, रायल्टी संबंधी समस्या, डिपाजिट मद में काटी गई धनराशि का भुुगतान न होने आदि के विरोध में दोपहर मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और मांगों और निर्णय को लेकर मुख्य अभियंता से मिले।

विज्ञापन
Contractors announced boycott of work met the Chief Engineer regarding the demands no way out yet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विभिन्न मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने मंगलवार को बैठक की। इसके बाद मांगों को लेकर मुख्य अभियंता वीके श्रीवास्तव से वार्ता की। वार्ता विफल होने पर मंडल के सभी ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्षों ने कार्य और निविदा बहिष्कार का ऐलान किया है।

विज्ञापन

शासनादेश का पालन न होने, रायल्टी संबंधी समस्या, डिपाजिट मद में काटी गई धनराशि का भुगतान न होने आदि के विरोध में दोपहर मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए और मांगों और निर्णय को लेकर मुख्य अभियंता से मिले। इसके बाद कार्य बहिष्कार और निविदा बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वाराणसी कांट्रैक्ट एसोसिएशन के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेेदारों ने कार्य बहिष्कार और निविदा बहिष्कार करने का ऐलान किया। दस नवंबर के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। संघ ने निर्णय लिया है कि यदि किसी ठेकेदर को कार्य करने को विवश किया जाता है या दबाव बनाने के लिए कार्यवाही की जाती है तो सभी ठेकेदार अनिश्चित कालीन धरना करने को बाध्य होंगे। इस दौरान वाराणसी कांट्रैक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी, गाजीपुर कांट्रैक्ट संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, ठेेकेदार संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, ठेेकेदार संघ चंदौली के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, धर्मेंद्र रघुवंशी, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आश्वासन पर 15 नवंबर तक काम करने को ठेेकेदार तैयार हैं। उनकी जो भी मांगें हैं, उन्हें मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा। -वीके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, वाराणसी  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed