फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Consumers can get benefit of subsidy on electricity bill till Diwali

Diwali 2024: दीपावली तक बिजली बिल पर सब्सिडी का मिल सकता है लाभ, वाराणसी में 6.50 लाख हैं घरेलू उपभोक्ता

Tue, 15 Oct 2024 03:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 15 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। काशी में 6.50 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनको दीपावली तक बिजली बिल पर सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Consumers can get benefit of subsidy on electricity bill till Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

बिजली के बिल में सब्सिडी दिए जाने के सरकार के फैसले के बाद अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से इसे अमल में लाने की कवायद शुरू हो गई है। दीपावली तक इसका सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। उपभोक्ताओं को 35 पैसे से लेकर 1.35 रुपये तक प्रति यूनिट का लाभ मिलेगा। इसमें भी अब शहरी इलाके में घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम 6.50 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


जिले में करीब आठ लाख से अधिक बिजली के उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 6.50 लाख घरेलू और 2 लाख से अधिक वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। इनमें ढाई लाख घरेलू उपभोक्ता गरीबी रेखा के नीचे यानी बीपीएल की श्रेणी में आते हैं। सरकार ने जो स्लैब बनाया है उसके आधार पर बीपीएल वालों को 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली खर्च देना होगा। 
विज्ञापन


अन्य घरेलू उपभोक्ताओं (बीपीएल को छोड़कर) में हर माह अगर किसी का बिजली खर्च 150 यूनिट तक है तो उनको 1.35 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही 151 से 300 यूनिट खर्च पर 85 पैसे प्रति यूनिट और 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 35 पैसे प्रति यूनिट की सब्सिडी की राहत देने का फैसला सरकार ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या बोले अधिकारी
उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाभ मिलेगा। कारपोरेशन स्तर से इस संबंध में आदेश आने के बाद उसे कंप्यूटर में फीड कराया जाएगा। इसके बाद सभी को निर्धारित स्लैब के आधार पर लाभ मिलने लगेगा। -अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed