फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Consumer house closed but still electricity bill of 42 thousand in varanasi

Varanasi: उपभोक्ताओं पर गिरी बिजली, बंद पड़ा घर फिर भी 42 हजार आया बिल; मीटर रीडरों पर लगाया ये आरोप

Tue, 16 Jul 2024 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jul 2024 03:33 PM IST
सार

वाराणसी में बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं ने मीटर रीडरों पर समय से बिल नहीं देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक उपभोक्ता का कहना है कि वह दिल्ली में रहते हैं और घर बंद है। इसके बावजूद 42 हजार से अधिक का बिल आया है। 

विज्ञापन
Consumer house closed but still electricity bill of 42 thousand in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बिजली निगम के मीटर रीडरों की तरफ से दिया जा रहा बिजली का बिल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर रीडर समय से रीडिंग लेने नहीं आते हैं, ऐसे में वह ऑनलाइन बिल जामा करते हैं। जमा करने के बाद मीटर रीडर बढ़ा हुआ बिल देकर चले जात हैं। 

विज्ञापन


चेजंगज निवासी इशू सिंह ने बताया हर माह एक से डेढ़ हजार का बिजली बिल आता था। मीटर रीडर ने जून का बिल 42,597 रुपये दिया है। अधिकारी कहते हैं कि मीटर की जांच करा लें, बिल सही है। बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं। घर बंद रहता है, बावजूद इतना बिल समझ से परे हैं। आदित्य नगर के राजेश पटेल ने बताया कि बिल का मैसेज आ जाता है। उसी के आधार पर ऑनलाइन भुगतान करते हैं। समय से भुगतान के बाद भी रीडर ने जून में दो माह का 37 हजार रुपये का बिल दिया है। 
विज्ञापन


बृजइंक्लेव निवासी मोना शर्मा ने बताया कि गर्मियों में पांच हजार तक का बिल आता था, लेकिन जून में 45 हजार का बिल आया है। बिल सुधरवाने के लिए दो सप्ताह से नरिया उपकेंद्र के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाला के किशन गुप्ता ने बताया हर महीने भुगतान करने के बाद बाद भी 27 हजार का बिल आया है। बिजली विभाग वसूली अभियान चला रहा है। उपभोक्ताओं को बिल भेजकर शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है, लेकिन मीटर रीडरों के बिल सिरदर्द साबित हो रहे हैं।

केस-1
पांडये हवेली निवासी राजेश गुप्ता का प्रति माह तीन से साढ़े तीन हजार का बिल आता था, इस माह 27 हजार रुपये का आया है। कई बार भदैनी उपकेंद्र के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। विभाग का कहना है कि ऑनलाइन अप्लाई करने पर इसे देखा जाएगा।

केस-2
नई सड़क निवासी रत्नेश जायसवाल का सामान्य तौर पर 18 सौ रुपये बिजली बिल आता है, जून इस माह 57 हजार रुपये का बिल मिला है। बताया बिल को संशोधित कराने के लिए बेनिया उपकेंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। बताया कि मार्च में नौ हजार रुपये का बिल आया था। जून में 90 यूनिट बिजली खर्च हुआ है। इस पर 57 हजार का बिल समझ नहीं आ रहा है।

क्या बोले अधिकारी
बिजली बिल की समस्या ऑनलाइन ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से दुरुस्त की जा रही है। उपभोक्ताओं से शिकायतें मिली हैं। समय पर मीटर की रीडिंग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -एके सिंघल मुख्य अभियंता वाराणसी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed