{"_id":"62d548c6bee8972ecc765aa7","slug":"construction-of-second-floating-cng-station-in-ganga-in-varanasi-begins-boats-will-be-very-comfortable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में दूसरे फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन का निर्माण शुरू, नाव चालकों की बड़ी परेशानी होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में दूसरे फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन का निर्माण शुरू, नाव चालकों की बड़ी परेशानी होगी खत्म
Mon, 18 Jul 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:19 PM IST
सार
वाराणसी में पहला फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन खिड़किया घाट पर बनाया गया है। रविदास घाट पर दूसरा सीएनजी स्टेशन बनने के बाद नावों को सीएनजी उपलब्ध कराने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा में दूसरा फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन रविदास घाट पर बनाने का काम शुरू हो गया है। अगले साल तक इसे पूरा करने की तैयारी है। पहला फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन वाराणसी के खिड़किया घाट पर बनाया गया है। रविदास घाट पर दूसरा सीएनजी स्टेशन बनने के बाद नावों को सीएनजी उपलब्ध कराने में काफी सहूलियत होगी।
प्रशासन की ओर से गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी नावों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में गेल की ओर से रविदास घाट पर दूसरा फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गेल के महाप्रबंधक ने बताया कि इसे साल 2023 की शुरुआत में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
10 से 12 हजार किग्रा की होगी क्षमता
रविदास घाट पर बनने वाले सीएनजी स्टेशन की प्रतिदिन 10 से 12 हजार किग्रा सीएनजी उपलब्ध कराने की क्षमता होगी। इससे करीब दो से ढाई सौ नावों को प्रतिदिन सीएनजी उपलब्ध कराया जा सकेगा। खिड़किया घाट के सीएनजी स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 500 नावों को सीएनजी उपलब्ध कराई जाती है।