फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable rushed student to examination center in varanasi

वाराणसी में सिपाहियों ने किया ऐसा काम, शहर में हो रही खूब प्रशंसा

Wed, 04 Mar 2020 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Constable rushed student to examination center in varanasi
सिपाहियों के साथ छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में साथी छात्रों से विवाद के कारण बुधवार की सुबह एक छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के केंद्र जाने से कतरा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ उसे परीक्षा छूटने का डर भी सता रहा था। ऐसे में छात्र ने बाइक से जा रहे दो सिपाहियों से मदद मांगी तो दोनों उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।

विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों ने छात्र को अच्छे से पेपर देने के लिए कहा। परीक्षा केंद्र के आसपास मौजूद लोगों को पूरा प्रकरण पता लगा तो सभी ने दोनों सिपाहियों की खासी प्रशंसा की।
विज्ञापन


चांदमारी निवासी हाईस्कूल के छात्र की परीक्षा का केंद्र अहिरौली(आयर) स्थित स्कूल में था। परीक्षा देने के लिए छात्र घर से निकला। बीती 29 फरवरी को उसका कुछ साथी छात्रों से विवाद हो गया था, इससे डर कर वह परीक्षा केंद्र जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयर के समीप छात्र को गोसाईपुर चौकी के सिपाही प्रदीप यादव और संतोष कुमार बाइक से जाते दिखे तो उसने दोनों को रोक कर पूरी बात बताई। इसके साथ ही कहा कि उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में काफी देर हो गई है।

छात्र की बातें सुनकर दोनों सिपाहियों ने उसे समझाया और बाइक से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। इसके बाद छात्र को अपना नंबर देकर बगैर डरे अच्छे से पेपर देने के लिए कहा। दोनों सिपाहियों की मदद से प्रभावित छात्र ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगा तो उन्होंने उसे परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed