फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable rape with female police in varanasi

सिपाही ने महिला आरक्षी से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी थी आत्महत्या की धमकी

Sun, 07 Apr 2019 11:43 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 07 Apr 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Constable rape with female police in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट पुलिस स्टेशन में एक महिला आरक्षी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी सिपाही वाराणसी के एक डॉक्टर के गनर के तौर पर तैनात है।

विज्ञापन


महिला आरक्षी के अनुसार, 2016 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुई। उसकी तैनाती गाजीपुर जिले में हुई थी। मेस के रजिस्टर में दर्ज उसका मोबाइल नंबर लेकर प्रयागराज के नवाबगंज के रहने वाले सिपाही संजय ने उसे कॉल करनी शुरू की। बातचीत के दौरान आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा। इसी बीच वह वर्दी सिलाने वाराणसी अर्दली बाजार आई तो संजय भी पहुंच गया।
विज्ञापन


वह उसे कैंट रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। यह अस्पताल उसी डॉक्टर का है, जिनका संजय गनर है। संजय ने धमकाया कि यदि उसने इसकी शिकायत की तो वह आत्महत्या करके उसे फंसा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद पीड़िता की तैनाती ज्ञानवापी में हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की तो इस मामले में जांच शुरू हुई। महिला आरक्षी के अनुसार, आरोपी आए दिन शिकायत वापस लेने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि महिला आरक्षी का बयान दर्ज कर सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्य के आधार पर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed