फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable feed everday two rikshaw driver during lockdown in varanasi 

लॉकडाउन: भोजन के लिए मोहताज दो रिक्शा चालकों का सहारा बना युवा कान्स्टेबल, हर ओर हो रही तारीफ

Sat, 28 Mar 2020 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Mar 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Constable feed everday two rikshaw driver during lockdown in varanasi 
रिक्शा चालकों के साथ सिपाही विनीत। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में इन दिनों लॉकडाउन घोषित है। इसके चलते रोजाना कमाने-खाने वाल इन दिनों खाली हाथ बैठे हैं और उनके सामने पेट भरने का संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन


वाराणसी में ऐसे ही दो रिक्शा चालकों की परेशानी को देख कर भेलूपुर थाने की दुर्गाकुंड चौकी के सिपाही विनीत कुमार सिंह आगे आए। विनीत ने दोनों रिक्शा चालकों को आश्वस्त किया कि लॉकडाउन की अवधि तक वह उन्हें राशन और सब्जी से लेकर रोजमर्रा के जरूरत की अन्य सामग्रियां भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


बलिया जिले के चितबड़ागांव निवासी विनीत पुलिस महकमे में बतौर सिपाही वर्ष 2018 में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में विनीत दुर्गाकुंड चौकी पर तैनात हैं। चौकी के समीप ही अक्सर रिक्शा लेकर खड़े रहने वाले बिहार निवासी गौतम पटवा और प्रयागराज के रामजी राठौर की भोजन की चिंता विनीत से देखी नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत ने दोनों को बुलाया और कहा कि जब तक वह रिक्शा चलाना नहीं शुरू करते तब तक भोजन और रोजाना की अन्य जरूरतों के लिए बिल्कुल परेशान न हों। उनको किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने देंगे। दोनों रिक्शा चालकों ने विनीत के प्रति आभार जताया। वहीं, साथी पुलिस कर्मियों ने विनीत की खासी वाहवाही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed