{"_id":"66407d5e0aa64636cd0c8c4a","slug":"constable-died-in-road-accident-going-on-vvip-duty-in-varanasi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ड्यूटी जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ड्यूटी जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 12 May 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 12 May 2024 01:57 PM IST
सार
वाराणसी जिले में ड्यूटी जा रहे एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र की कोइरीपुर गांव के पास हुआ। हादसे में एक साथी को मामूली चोटें आई हैं। उधर, कांस्टेबल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक सिपाही की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में रविवार की सुबह सेवापुरी/कपसेठी थाने पर तैनात कांस्टेबल की बाबतपुर एयरपोर्ट पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने एक साथी कांस्टेबल के साथ ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ागांव थाना क्षेत्र की कोइरीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में साथी कांस्टेबल मनन को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल देवी लाल यादव (34) पुत्र राजबहादुर मूल रूप से रसरा बड़ौत थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के निवासी थे। वे 2016 बैच के कांस्टेबल थे और 2022 से कपसेठी थाने पर तैनात थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक ढाई साल की पुत्री और तीन माह के बेटे का पिता बताया जा रहा है। उधर, घटना के बाद कपसेठी थाने पर सिपाहियों में शोक का माहौल हो गया।
विज्ञापन