फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congressman going to clap on BJP MLA door arrested in mau

यूपी: सरकार को घरने की थी तैयारी, भाजपा विधायक के दरवाजे पर ताली-थाली बजाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार 

Wed, 23 Dec 2020 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Dec 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Congressman going to clap on BJP MLA door arrested in mau
मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में किसान दिवस के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस के नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के अह्वाहन पर भाजपा विधायक के दरवाजे पर विरोध करने की योजना बनाई। इस दौरान जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बलिया मोढ पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर सरकार को कुंभकर्णी निद्रा से जगाने के लिए किसान दिवस पर हम कांग्रेस कार्यकर्ता यह काम करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन करने के दौरान नगर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा के साथ ओमप्रकाश ठाकुर, कैलाश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, राजमंगल यादव, रमन पांडेय, मीना भारती, मुकेश राजभर, गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल नजरबंद
मिर्जापुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल को बुधवार की सुबह उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। शिव कुमार सिंह पटेल का आरोप है कि राज्यसभा सांसद राम सकल ने मिर्जापुर के किसानों की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि बिल के समर्थन का आश्वासन दिया था। इसके विरोध में वे उनका घेराव करने वाले थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का कृषि कानून का विरोध लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed