फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress worker in Varanasi accused of demanding extortion, looting and molesting BJP workers, case filed

Varanasi: कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता बोलीं- भीड़ ने मुझे और मेरी मां पर बोला हमला, गहने भी लूटे, 8 पर केस

Fri, 27 Jan 2023 07:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

 सारनाथ थाना क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी की लेन नंबर सात में कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता का शुक्रवार को एक पक्ष से विवाद हो गया। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने रंगदारी मांगने, छेड़खानी, लूट सहित अन्य आरोपों में सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Congress worker in Varanasi accused of demanding extortion, looting and molesting BJP workers, case filed
इसी स्कॉर्पियो में आए थे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ थाना क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी की लेन नंबर सात में कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता का शुक्रवार को एक पक्ष से विवाद हो गया। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने रंगदारी मांगने, छेड़खानी, लूट सहित अन्य आरोपों में सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से लूट, जानलेवा हमला सहित अन्य आरोपों में कांग्रेस नेता व उसकी मां को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता ने बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हैं। सत्संग नगर कॉलोनी में शेल्टर होम संचालित करती हैं। शेल्टर होम बंद कराने की धमकी देकर कुछ लोगों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, लेकिन पैसा देने से मना कर दिया।

विज्ञापन

'यह घटना पुलिस के सामने हुई'

इसी वजह से बीते 25 जनवरी को करीब 100 महिला व पुरुषों ने घर पर धावा बोल दिया। पथराव किया। भीड़ की अगुवाई भाजपा के लोग कर रहे थे। पथराव के साथ ही मां व मेरे साथ मारपीट की गई। छेड़खानी भी हुई और घर से 50 हजार रुपये, गहने लूट लिए गए। यह घटना पुलिस के सामने हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सत्संग नगर कॉलोनी के भूपेंद्र मिश्र, राजेश, रीमा मिश्रा व उसके पिता, उपेंद्र मिश्र, लक्षमीना व उसके बेटे सहित अन्य अज्ञात की भूमिका प्रमुख रही है।  दूसरी तरफ सत्संग नगर कॉलोनी की रीमा मिश्रा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली मां-बेटी अपने कुत्तों का मल-मूत्र और कचरा उनके घर के सामने फेंकती हैं। कुत्तों की गंदगी और शोर से पूरी कॉलोनी के लोग परेशान हैं।

मना करने पर कांग्रेस नेता, उनकी मां व एक अन्य आदमी ने हमला किया और घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने सोने की चेन भी लूट ली। साथ ही घर के पुरुषों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और घर में आग लगाने की धमकी दी। इस सिलसिले में सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षोें की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed