फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress will take Godowallia episode in parliament

कांग्रेस संसद में उठाएगी गोदौलिया प्रकरण

Sat, 17 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress will take Godowallia episode in parliament

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विधायक  अजय राय को निर्दोष साबित करने तक पार्टी आंदोलन करेगी। इस मुद्दे को संसद में जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। कहा कि पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट और अन्याय प्रतिकार यात्रा का सच सोनिया गांधी को बताएंगे।

विज्ञापन

यह घटना देश के संपूर्ण सनातनधर्मियों पर हमला और अत्याचार है। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को भी चैन से नहीं बैठने देंगे। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि जब तक अजय राय को निर्दोष साबित नहीं करेंगे तब तक आगामी विधानसभा सत्र नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

गोदौलिया बवाल की वजहों की पड़ताल करने शुक्रवार को बनारस पहुंचे कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्याें ने दावा किया कि बवाल के पीछे गहरी साजिश है। यह साजिश भाजपा-सपा के सियासी गठजोड़ का हिस्सा है। पीएम को खुश करने के लिए कांग्रेस विधायक अजय राय को फंसाया गया जबकि बवाल हिंदू युवा वाहिनी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मोदी की शह पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि 19 अक्तूबर को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता राज्यपाल रामनाईक से मिलकर इस मसले पर पार्टी की राय रखेंगे और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करेेंगे।
जायसवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने गोदौलिया चौराहे पर बवाल कराया और उसका ठीकरा अजय राय पर फोड़ दिया। यह गहरी साजिश है। पूरी पार्टी विधायक  के साथ खड़ी है। दो सदस्यीय कमेटी में शामिल प्रदीप माथुर ने कहा कि पूछताछ और फुटेज से साफ हो गया है कि जुलूस में कांग्रेसी सबसे पीछे थे जबकि हिंदू युवा वाहिनी और शिवसेना के लोग सबसे आगे। जुलूस में आगे चल रहे केसरिया पट्टी बांधे युवकों ने ही बवाल किया। गोदौलिया पर जो कुछ भी पांच अक्तूबर की शाम हुआ, वह पहले से तय था।
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के दोनों सदस्यों ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली। प्रशासन ने किस आधार पर पूरे घटनाक्रम के लिए अजय राय को जिम्मेदार ठहराया? अजय राय के खिलाफ पुलिस के पास क्या सबूत है?

भाजपा के जनप्रतिनिधि भी यदि यात्रा में शामिल थे तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल और प्रदीप माथुर पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, सतुआ बाबा आश्रम के संतों से मिलने के बाद विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भी मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed