{"_id":"611176a98ebc3e7d1b08ef11","slug":"congress-took-out-a-padyatra-to-leave-bjp-seat-on-the-august-revolution-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अगस्त क्रांति पर कांग्रेस ने निकाली भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अगस्त क्रांति पर कांग्रेस ने निकाली भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुरू हुआ अभियान
Tue, 10 Aug 2021 12:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:10 AM IST
सार
कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो के संकल्प के साथ शहर में जगह-जगह पदयात्रा निकाली। सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और ध्वस्त कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर घेरा।
विज्ञापन
मंडुआडीह क्षेत्र में कांग्रेस ने ट्राली पर बाइक व गैस सिलेंडर रखकर मंहगाई का विरोध किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में अगस्त क्रांति पर कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो के संकल्प के साथ शहर में जगह-जगह पदयात्रा निकाली। पदयात्रा अस्सी घाट से आरंभ होकर भदैनी, शिवाला, विजया तिराहा, भेलूपुर होते हुए कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और ध्वस्त कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर घेरा। वाराणसी प्रभारी और प्रदेश सचिव इमरान खान ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक अत्याचार के शिकार हो रहे हैं। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि भाजपा ने सरकारी संसाधन का दुरुपयोग करके लोकतंत्र व संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं।
विज्ञापन
भाजपा की राजनीति झूठ और पाखंड के सहारे चल रही है। जनता को कांग्रेस पार्टी से उम्मीद है। पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रेखा शर्मा, पूनम कुंडू, अमृता पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंस राय खगोलन, हसन मेंहदी कब्बन, रौशनी जायसवाल, ऋतु पांडेय, मीरा तिवारी, मयंक चौबे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं लहरतारा स्थित संत कबीर की जन्मस्थली से कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाली गई। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन शामिल रहे। पदयात्रा में ठेले पर बाइक और खाली सिलिंडर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान विश्व विजय सिंह, राजेश्वर पटेल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रजानाथ शर्मा, राजीव गौतम, अनुराधा यादव, दिलीप सेठ आदि शामिल रहे।